कौन होगा BJP का अगला राष्ट्रीय अध्यक्ष? चयन के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षकों का हुआ एलान, विनोद तावड़े को मिली बड़ी जिम्मेदारी

BJP President: उत्तर प्रदेश और बिहार राज्यों का केंद्रीय पर्यवेक्षक राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े को बना कर एक बड़ा संकेत भी बीजेपी आलाकमान ने दिया है। बिहार का पर्यवेक्षक विनोद तावड़े को बनाने से राष्ट्रीय अध्यक्ष पद की दौड़ में विनोद तावड़े सबसे आगे माने जा रहे हैं। बता दें, विनोद तावड़े को पीएम मोदी और अमित शाह का भरोसेमंद माना जाता है।

BJP President: महाराष्ट्र में मिली ऐतिहासिक जीत के बाद बीजेपी उत्साहित हैं, मुख्यमंत्री के नाम पर मंथन हो रहा है, लेकिन एक सवाल जिसका जवाब हर बीजेपी का कार्यकर्ता जानना चाहता है, और वो सवाल है की बीजेपी का अगला राष्ट्रीय अध्यक्ष कौन होगा? इसको लेकर संगठन चुनाव की प्रकिया तेज कर दी गई है बीजेपी को अगला अध्यक्ष फरवरी में मिलने की उम्मीद जताई जा रही है, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी और प्रदेश इकाई से समन्वय के लिए केन्द्रीय पर्यवेक्षकों की नियुक्ति का एलान कर दिया है।

JP Nadda

विनोद तावड़े को मिली बड़ी जिम्मेदारी

विनोद तावड़े को मिली बड़ी जिम्मेदारी

आइए आपको राज्यवार बताते हैं की किस राज्य में कौन केंद्रीय पर्यवेक्षक बनाया गया है। सबसे पहले बात करते हैं देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश की जहां चुनाव केन्द्रीय पर्यवेक्षक राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े को बना गया है साथ यूपी से सटे बिहार की जिम्मेदारी भी उनको दी गई है, जहां के वो प्रभारी भी है, सूत्रों की माने तो विनोद तावड़े राष्ट्रीय अध्यक्ष की रेस में भी चल रहे हैं और पार्टी ने उनको बड़ी जिम्मेदारी देकर अपना रुख भी साफ किया है। यूपी के पूर्व संगठन महामंत्री और बीजेपी महासचिव सुनील बंसल को पश्चिम बंगाल, असम, झारखंड और हरियाणा का केन्द्रीय पर्यवेक्षक बनाया गया है। इनके साथ संजय जायसवाल, अमित मालवीय और राजू बिस्टा को लगाया गया है।

End of Feed