भाजपा ने दिल्ली के नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक टाली, 20 फरवरी को शपथ लेंगे नए सीएम

दिल्ली में आज होने वाली भाजपा विधायकों की बैठक स्थगित कर दी गई है। भाजपा सूत्रों ने बताया कि अब यह बैठक 19 फरवरी को होगी और नए मुख्यमंत्री 20 फरवरी को शपथ लेंगे।

Delhi: दिल्ली में आज होने वाली नवनिर्वाचित भाजपा विधायकों की बैठक स्थगित कर दी गई है। भाजपा सूत्रों ने बताया कि अब यह बैठक 19 फरवरी को होगी और नए मुख्यमंत्री 20 फरवरी को शपथ लेंगे। भाजपा के एक सूत्र ने कहा कि कल होने वाली भाजपा विधायक दल की बैठक स्थगित कर दी गई है। अब यह बैठक 19 फरवरी को होगी। मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह भी 18 फरवरी के बजाय 20 फरवरी को होगा।

BJP

भाजपा ने दिल्ली के नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक टाली

भाजपा ने अभी तक नहीं की सीएम के नाम की घोषणा

भाजपा 27 साल बाद दिल्ली की सत्ता में आई है। भाजपा ने दिल्ली विधानसभा की 70 में से 48 सीटें जीती हैं। पार्टी ने चुनाव से पहले मुख्यमंत्री पद के लिए किसी चेहरे की घोषणा नहीं की थी। मुख्यमंत्री के चयन को लेकर भाजपा में विचार-विमर्श चल रहा है। विपक्षी दलों ने 8 फरवरी को परिणाम घोषित होने के बाद मुख्यमंत्री पद के लिए चेहरे के चयन में देरी को लेकर भाजपा पर निशाना साधा है।

End of Feed