चीन सीमा पर टकराव को लेकर कांग्रेस के आरोपों पर BJP का पलटवार, नलिन कोहली बोले- हर गतिविधि का मतलब युद्ध नहीं

अरुणाचल में भारत-चीन सैनिकों के कथित टकराव पर सियासत गरमाई। कांग्रेस के आरोपों पर पलटवार करते हुए बीजेपी ने स्थानीय घटनाओं को बढ़ा-चढ़ाकर पेश न करने की बात कही।

अरुणाचल प्रदेश में भारत और चीन के सैनिकों के बीच कथित टकराव को लेकर सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस की ओर से केंद्र सरकार पर चीन के मुद्दे पर चुप्पी साधने का आरोप लगाए जाने के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने पलटवार किया है। बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता नलिन कोहली ने कहा कि चीन सीमा पर स्थानीय स्तर पर होने वाली गतिविधियों को युद्ध या बड़े संघर्ष का संकेत नहीं माना जाना चाहिए। उन्होंने विपक्ष पर सीमा पर होने वाली घटनाओं को बढ़ा-चढ़ाकर पेश करने का आरोप लगाया।

china border

अरुणाचल प्रदेश के सीमावर्ती इलाकों में सुरक्षा स्थिति और ऑपरेशनल तैयारियों का जायजा लिया आर्मी अधिकारी (फाइल फोटो- PTI)

End of Feed