Kerala Election: केरल में हिंदुओं के गढ़ में BJP की मुस्लिम महिला कैंडिडेट ने मारी बाजी; कौन हैं मुमताज, जिसने किया ये कमाल

Bjp Muslim Candidate Mumtaz: केरल के निकाय चुनावों में तिरुवनंतपुरम में बीजेपी का प्रदर्शन शानदार रहा है। सबसे चौंकाने वाले नतीजे तो कन्ननकुलंगरा वार्ड से सामने आए। इस वार्ड से बीजेपी की मुस्लिम उम्मीदवार मुमताज ने बाजी मार ली। इस जीत ने त्रिशूर नगर निगम में बीजेपी को रणनीतिक बढ़त दिला दी है।

Bjp Muslim Candidate Mumtaz: केरल के निकाय चुनावों के नतीजों में कांग्रेस की लीडरशिप वाली यूडीएफ गठबंधन ने अच्छा प्रदर्शन किया। हालांकि, शशि थरूर की संसदीय क्षेत्र में तिरुवनंतपुरम में बीजेपी का प्रदर्शन शानदार रहा है। सबसे चौंकाने वाले नतीजे तो कन्ननकुलंगरा वार्ड से सामने आए। इस वार्ड से बीजेपी की मुस्लिम उम्मीदवार मुमताज ने बाजी मार ली। इस जीत ने त्रिशूर नगर निगम में बीजेपी को रणनीतिक बढ़त दिला दी है।

kerala bjp

केरल निकाय चुनाव में बीजेपी उम्मीदवार मुमताज ने बाजी मार ली।(फोटो सोर्स: @Mahaveer_VJ)

BJP अल्पसंख्यक मोर्चा की जिम्मेदारी संभाल रहीं मुमताज

बता दें कि कन्ननकुलंगरा एक हिंदू बहुल वार्ड है। ऐसे में एक वार्ड से एक मुस्लिम उम्मीदवार का चुनाव जीतना चर्चा का विषय बन चुका है। इस चुनाव में बीजेपी ने सिर्फ एक ही मुस्लिम उम्मीदवार को टिकट दिया था और वो चुनाव जीत गईं। बता दें कि मुमताज पिछले आठ सालों से बीजेपी की कार्यकर्ता हैं। वहीं, उनका परिवार भी बीजेपी के समर्थक हैं। पिछले दो वर्षों से वो राज्य में पार्टी के अल्पसंख्यक मोर्चा की जिम्मेदारी संभाल रही हैं।

End of Feed