Bjp Muslim Candidate Mumtaz: केरल के निकाय चुनावों के नतीजों में कांग्रेस की लीडरशिप वाली यूडीएफ गठबंधन ने अच्छा प्रदर्शन किया। हालांकि, शशि थरूर की संसदीय क्षेत्र में तिरुवनंतपुरम में बीजेपी का प्रदर्शन शानदार रहा है। सबसे चौंकाने वाले नतीजे तो कन्ननकुलंगरा वार्ड से सामने आए। इस वार्ड से बीजेपी की मुस्लिम उम्मीदवार मुमताज ने बाजी मार ली। इस जीत ने त्रिशूर नगर निगम में बीजेपी को रणनीतिक बढ़त दिला दी है।
BJP अल्पसंख्यक मोर्चा की जिम्मेदारी संभाल रहीं मुमताज
बता दें कि कन्ननकुलंगरा एक हिंदू बहुल वार्ड है। ऐसे में एक वार्ड से एक मुस्लिम उम्मीदवार का चुनाव जीतना चर्चा का विषय बन चुका है। इस चुनाव में बीजेपी ने सिर्फ एक ही मुस्लिम उम्मीदवार को टिकट दिया था और वो चुनाव जीत गईं। बता दें कि मुमताज पिछले आठ सालों से बीजेपी की कार्यकर्ता हैं। वहीं, उनका परिवार भी बीजेपी के समर्थक हैं। पिछले दो वर्षों से वो राज्य में पार्टी के अल्पसंख्यक मोर्चा की जिम्मेदारी संभाल रही हैं।
पीएम मोदी की लीडरशिप की कायल हैं मुमताज
राजनेता के अलावा वो एक उद्यमी भी हैं। वो त्रिशूर में एक पेट ग्रूमिंग शॉप चलाती हैं। वहीं, वो पीएम मोदी की लीडरशिप की कायल हैं। कुछ दिनों पहले मुमताज ने कहा था कि पीएम मोदी की विकास की सोच और दृष्टि ने उन्हें बीजेपी से जुड़ने के लिए प्रेरित किया था।
बात करें केरल निकाय चुनाव के परिणाम की तो छह नगर निगमों में से चार पर यूडीएफ को जीत मिली है। वहीं, वाम मोर्चा और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन ने एक-एक नगर निगम सीट पर जीत हासिल की है।
तिरुवनंतपुरम में बीजेपी का जलवा
इस नतीजे पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने खुशी जाहिर करते हुए केरल की जनता को धन्यवाद दिया। हालांकि, तिरुवनंतपुरम नगर निगम के 101 वार्ड में से बीजेपी को 50 में जीत मिली है।
