मुलायम सिंह स्वर्ग से पुकार रहे...,मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनें, बोले भाजपा सांसद

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 10, 2024, 05:20 PM IST

Lok Sabha Elections 2024: उत्तर प्रदेश के बलिया से लोकसभा सांसद वीरेंद्र सिंह ने कहा, अगर आज मुलायम सिंह यादव होते तो इस बात को दोहराते कि नरेन्द्र मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाया जाना चाहिए।

Lok Sabha Elections 2024: भारतीय जनता पार्टी के सांसद वीरेंद्र सिंह ने शनिवार को अनोखे अंदाज में विपक्ष पर तंज कसा है। उन्होंने बजट सत्र के आखिरी दिन लोकसभा में कहा कि समाजवादी पार्टी के दिवंगत नेता मुलायम सिंह यादव स्वर्ग से पुकार रहे हैं कि नरेन्द्र मोदी तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बनें। लोकसभा में मुलायम सिंह यादव के उस बयान का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा, एक बार उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा था कि मोदी ने सबके साथ मिलकर काम किया है और वह उनके फिर से प्रधानमंत्री बनने की कामना करते हैं।

BJP MP Virendra Singh with PM Modi

उत्तर प्रदेश के बलिया से लोकसभा सांसद वीरेंद्र सिंह ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह और कृषि वैज्ञानिक एम एस स्वामीनाथन को भारत रत्न देने के फैसले का उल्लेख करते हुए कहा कि अगर आज मुलायम सिंह यादव होते तो इस बात को दोहराते कि नरेन्द्र मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा, मुलायम सिंह स्वर्ग से पुकार रहे हैं कि मोदी जी तीसरी बार प्रधानमत्री बनें।

End of Feed