FCRA विधेयक पर 31-सदस्यीय संयुक्त समिति गठित, भाजपा सांसद संजय जायसवाल संभालेंगे कमान

FCRA Amendment Bill: भाजपा सांसद संजय जायसवाल को एफसीआरए संशोधन विधेयक-2026 के लिए गठित संयुक्त संसदीय समिति (JPC) का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

FCRA Amendment Bill: विदेशी अंशदान (विनियमन) संशोधन विधेयक, 2026 पर विचार के लिए गुरुवार को 31-सदस्यीय संयुक्त संसदीय समिति का गठन किया गया, जिसकी अध्यक्षता भाजपा के लोकसभा सदस्य संजय जायसवाल करेंगे। लोकसभा बुलेटिन के अनुसार, समिति में लोकसभा के 21 और राज्यसभा के 10 सदस्य शामिल किए गए हैं।

Sanjay Jaiswal

भाजपा सांसद संजय जायसवाल (फाइल फोटो: @sanjayjaiswalMP)

संयुक्त समिति में किस-किस को मिली जगह

इस समिति में लोकसभा से भाजपा के डॉ. संजय जायसवाल के अलावा भर्तृहरि महताब, तेजस्वी सूर्या, कमलेश जांगड़े, मुकेश कुमार चंद्रकांत दलाल, निशिकांत दुबे और विष्णु दयाल राम, कांग्रेस के एंटो एंटनी, कैप्टन विरियाटो फर्नांडिस, मोहम्मद हमदुल्लाह सईद, समाजवादी पार्टी के जियाउर रहमान, तृणमूल कांग्रेस के कल्याण बनर्जी, द्रमुक के ए. राजा, तेलुगुदेशम पार्टी लावू श्री कृष्ण देवरायलु, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शप) की सुप्रिया सुले, आईयूएमएल के ई. टी. मोहम्मद बशीर तथा कुछ अन्य सदस्य शामिल हैं।

End of Feed