महाराष्ट्र विधानसभा में चुना गया प्रोटेम स्पीकर, BJP विधायक कालिदास कोलंबकर ने ली शपथ

  • Agency by: Agency
  • Updated Dec 6, 2024, 01:44 PM IST

प्रोटेम स्पीकर के रूप में वह 288 नवनिर्वाचित विधायकों को पद की शपथ दिलाएंगे और सात दिसंबर से शुरू हो रहे 15वीं विधानसभा के तीन दिवसीय विशेष सत्र के दौरान विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव कराएंगे।

Kalidas Kolambkar: भारतीय जनता पार्टी के विधायक कालीदास कोलंबकर शुक्रवार को महाराष्ट्र विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर के रूप में शपथ दिलाई गई। महाराष्ट्र विधानसभा का तीन दिवसीय विशेष सत्र शुरू होने से एक दिन पहले कोलंबकर ने शपथ ली। नौ बार विधायक रहे कोलंबकर को राजभवन में प्रोटेम स्पीकर के रूप में शपथ दिलाई गई। प्रोटेम स्पीकर के रूप में वह 288 नवनिर्वाचित विधायकों को पद की शपथ दिलाएंगे और सात दिसंबर से शुरू हो रहे 15वीं विधानसभा के तीन दिवसीय विशेष सत्र के दौरान विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव कराएंगे।

Kalidas  Kolambkar

कालिदास कोलंबकर

विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव नौ दिसंबर को होगा, जिसके बाद देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व वाली महायुति सरकार विश्वास मत हासिल करेगी। फडणवीस ने गुरुवार शाम राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली, जबकि भाजपा नीत महायुति गठबंधन के नेताओं एकनाथ शिंदे और अजित पवार ने दक्षिण मुंबई के आजाद मैदान में एक भव्य समारोह में उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।

End of Feed