भाजपा विधायक को लगा डबल झटका; इधर SC ने खारिज की याचिका, उधर बेंगलुरू एयरपोर्ट से हुई गिरफ्तारी

BJP MLA Byrathi Basavaraj Arrested: कर्नाटक के भाजपा विधायक बिरथी बसवराज को पुलिस ने बेंगलुरू एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया। यह गिरफ्तारी सुप्रीम कोर्ट द्वारा उनकी याचिका पर सुनवाई करने से इनकार किए जाने के कुछ घंटे बाद हुई।

BJP MLA Byrathi Basavaraj Arrested: कर्नाटक के भाजपा विधायक बिरथी बसवराज को गुरुवार को उस वक्त डबल झटका लगा जब सुप्रीम कोर्ट से पहले उनकी याचिका खारिज हो गई और फिर गिरफ्तारी भी हो गई।

bjp mla byrathi basavaraj

भाजपा विधायक बिरथी बसवराज (फोटो साभार: @BYVijayendra)

एयरपोर्ट से भाजपा विधायक की हुई गिरफ्तारी

पुलिस सूत्रों ने बताया कि भाजपा विधायक बसवराज को गुरुवार को बेंगलुरू के केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया गया है। उनकी गिरफ्तारी एक मर्डर केस के सिलसिले में हुई है। पुलिस की एक टीम अहमदाबाद से बेंगलुरू की यात्रा कर रहे भाजपा विधायक बसवराज का टर्मिनल-1 पर इंतजार कर रही थी, जहां पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया।

End of Feed