SIR पर विपक्ष के नैरेटिव की काट के लिए BJP का मेगा प्लान, 23 से 31 अक्टूबर तक चलेगा अभियान

भारतीय जनता पार्टी (BJP) मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) पर विपक्ष के हमलों का मुकाबला करने के लिए 23 से 31 अक्टूबर तक ‘लोकतंत्र बचाओ, भीड़तंत्र हटाओ’ नाम से राष्ट्रव्यापी जनसंपर्क अभियान चलाएगी।

स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) को लेकर विपक्ष के आरोपों और राजनीतिक अभियान का जवाब देने के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने दूसरे चरण के राष्ट्रव्यापी जनसंपर्क अभियान की तैयारी की है। यह अभियान 23 अक्टूबर से शुरू होकर 31 अक्टूबर तक चलेगा। पार्टी ने इस अभियान को ‘लोकतंत्र बचाओ, भीड़तंत्र हटाओ’ नाम दिया है। इसके जरिए बीजेपी SIR को लेकर विपक्ष के नैरेटिव की काट करने और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के पक्ष में जनमत तैयार करने की कोशिश करेगी।

End of Feed