देश

टी राजा सिंह का सबसे विस्फोटक इंटरव्यू, बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार पर राहुल-ओवैसी को घेर लिया

बांग्लादेश में पिछले दिनों प्रधानमंत्री शेख हसीना के इस्तीफा देने के बाद से कई हिंदू मंदिरों, हिंदू समुदाय के लोगों के घरों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में तोड़फोड़ की खबरें हैं। नौकरियों में विवादास्पद कोटा प्रणाली को लेकर शेख हसीना नीत सरकार के खिलाफ हिंसक विरोध प्रदर्शन के बाद देश में अव्यवस्था का माहौल हो गया।

Image

टी राजा सिंह का धमाकेदार इंटरव्यू

KEY HIGHLIGHTS
  • बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार
  • टी राजा सिंह ने विपक्ष को घेरा
  • टी राजा सिंह ने बताया अपना प्लान

बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार जारी है। शेख हसीना सरकार के खिलाफ शुरू हुआ आंदोलन अब अल्पसंख्यकों के खिलाफ हो गया है। बांग्लादेश में दर्जनों हिंदुओं के घर और मंदिरों को या तो जला दिया गया है या तोड़ दिया गया है। इसी बीच इस मामले पर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के साथ बीजेपी के फायर ब्रांड नेता टी राजा सिंह ने खास बातचीत की है।

क्या बोले टी राजा सिंह

डिजिटल टॉक विद मुनीष देवगन में इस बार मेहमान बने बीजेपी के फायर ब्रांड नेता और तेलंगना से विधायक टी राजा सिंह। टी राजा सिंह ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार पर खुलकर बोले। इस दौरान भाजपा नेता ने राहुल गांधी और ओवैसी पर भी जमकर हमला बोला। टी राजा सिंह ने इस बातचीत के दौरान कहा कि अगर मेरा पासपोर्ट बन जाए तो मैं बांग्लादेश चला जाकर वहां के हिंदुओं की रक्षा करूं। देखिए टी राजा सिंह का पूरा इंटरव्यू...

पीएम मोदी ने भी जताई चिंता

बता दें कि आज ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उम्मीद जताई कि हिंसा प्रभावित बांग्लादेश में हालात जल्द ही सामान्य होंगे। उन्होंने कहा कि 140 करोड़ भारतीय पड़ोसी देश में हिंदुओं और अल्पसंख्यकों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। उन्होंने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल किले की प्राचीर से अपने संबोधन में कहा कि भारत शांति के लिए प्रतिबद्ध है और वह बांग्लादेश की विकास यात्रा में उसका शुभचिंतक बना रहेगा।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article