यूपी-बिहार आओ, तुम्हें पटक-पटक कर...निशिकांत दुबे ने ठाकरे बंधुओं को ललकारा

निशिकांत दुबे ने राज और उद्धव पर हमला जारी रखते हुए समाचार एजेंसी एएनआई से कहा, मैं उन्हें चुनौती देता हूं कि वे माहिम दरगाह जाएं और किसी भी उर्दू भाषी व्यक्ति पर हमला करने की कोशिश करें, जैसा कि उन्होंने हाल ही में एक हिंदी भाषी विक्रेता के साथ किया था।

Nishikant Dubey: भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने महाराष्ट्र में हिंदी भाषी लोगों पर हाल ही में हुए हिंसक हमलों के लिए महाराष्ट्र नव निर्माण सेना (मनसे) के प्रमुख राज ठाकरे और उनके चचेरे भाई और शिवसेना (यूबीटी) के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे पर सोमवार को तीखा हमला बोला। निशिकांत ने उन्हें चुनौती दी कि वे यूपी, बिहार या तमिलनाडु जाकर वहां भी ऐसा करने की कोशिश करें। दुबे ने ठाकरे बंधुओं द्वारा महाराष्ट्र में काम कर रहे उत्तर भारतीय लोगों के खिलाफ किए गए हमले का जिक्र करते हुए कहा, यूपी, बिहार या तमिलनाडु आ जाओ। तुम्हें पटक-पटक के मारेंगे।

Nishikant Dubey

निशिकांत दुबे का ठाकरे बंधुओं पर निशाना

निशिकांत दुबे ने राज और उद्धव को दी चुनौती

निशिकांत दुबे ने राज और उद्धव पर हमला जारी रखते हुए समाचार एजेंसी एएनआई से कहा, मैं उन्हें चुनौती देता हूं कि वे माहिम दरगाह जाएं और किसी भी उर्दू भाषी व्यक्ति पर हमला करने की कोशिश करें, जैसा कि उन्होंने हाल ही में एक हिंदी भाषी विक्रेता के साथ किया था। बता दें कि हाल के हफ्तों में कुछ वीडियो सामने आए और सोशल मीडिया पर वायरल हुए, जिसमें मनसे कार्यकर्ताओं को उत्तर भारतीय मजदूरों और विक्रेताओं पर हमला करते हुए दिखाया गया। इन लोगों ने महाराष्ट्र की मूल भाषा मराठी में बातचीत करने में असमर्थता जताई थी।

End of Feed