वीडी शर्मा से भिड़े दिग्विजय सिंह, आपत्तिजनक टिप्पणी पर संग्राम, BJP ने की एफआईआर दर्ज करने की मांग

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने शनिवार को एक संवाददाता सम्मेलन में वीडी शर्मा को निशाने पर लेते हुए आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी। इसे लेकर अब सियासी संग्राम मचा हुआ है।

Digvijay Singh: भारतीय जनता पार्टी ने अपनी मध्य प्रदेश इकाई के प्रमुख वी डी शर्मा के बारे में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह द्वारा की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के सिलसिले में उनके खिलाफ मामला दर्ज किए जाने की मांग की है। भाजपा की भोपाल इकाई के प्रमुख सुमित पचौरी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस की स्थानीय अपराध शाखा के अधिकारियों से मुलाकात की और नपुंसकता शब्द के कथित इस्तेमाल के लिए सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की।

Digvijay singh

दिग्विजय सिंह

दिग्विजय पर अभद्र भाषा इस्तेमाल करने का आरोप

सुमित पचौरी ने कहा, दिग्विजय सिंह ने खजुराहो से लोकसभा सदस्य शर्मा के खिलाफ जानबूझकर अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया है, ताकि उनकी छवि खराब हो सके और अपने कार्यकर्ताओं को गणेशोत्सव के दौरान कानून-व्यवस्था को बिगाड़ने के लिए आंदोलन शुरू करने के लिए उकसाया जा सके। हमने दिग्विजय सिंह के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धाराओं 356, 356 (1) और 352 के तहत मामला दर्ज करने की मांग की है।

End of Feed