IIT Bombay: आईआईटी बॉम्बे के छात्रों पर राम-सीता के अपमान का आरोप, भाजपा ने की कार्रवाई की मांग

IIT Bombay: आईआईटी बॉम्बे में ओपन एयर थिएटर में नाटक मंचन के दौरान भगवान श्रीराम और माता सीता का अपमान करने का मामला सामने आया है। इसके बाद भाजपा ने आरोपी छात्रों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

IIT Bombay: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) बॉम्बे के छात्रों के भगवान राम और देवी सीता पर अपमानजनक टिप्पणी को भारतीय जनता पार्टी के नेता राम कदम ने बेहद गंभीर मामला बताया। साथ ही उन्होंने कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। भाजपा नेता राम कदम ने कहा कि क्या अभिव्यक्ति की आजादी और कला के नाम पर देवी-देवताओं का विडंबन (नकल) किया जा सकता है?

IIT Bombay

राम कदम ने कहा कि क्या किसी की श्रद्धा या आस्था के साथ खिलवाड़ किया जा सकता है, ऐसे में कोई कॉलेज का विद्यार्थी हो या फिर फिल्मी कलाकार या दर्शक, उन पर कड़ी कार्रवाई करने की आवश्यकता है। अभी जो आईआईटी बॉम्बे का मामला सामने आया है, वह बेहद गंभीर है। अगर छात्र अपनी शिक्षा की आयु में यह सब करे तो आगे क्या भविष्य होगा। इस पर कड़ा से कड़ा कानून बने, यह समय की मांग है।

End of Feed