खड़गे के आरोपों पर BJP का पलटवार, बोले अमित मालवीय- सवाल उठाने वाली कांग्रेस ही एनपीए संकट की सूत्रधार

  • Edited by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 28, 2023, 06:28 PM IST

अमित मालवीय ने आगे कहा कि कांग्रेस के शासन के दौरान, इन ऋणों को छुपाया जाता रहा और मोदी सरकार के सत्ता में आने के बाद इसका पता तब चला जब 2015 में संपत्ति गुणवत्ता समीक्षा (एक्यूआर) शुरू की गई।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के एनपीए वाले आरोपों के बाद अब भाजपा ने बड़ा पलटवार किया है। भाजपा ने खड़गे के 'डिफॉल्टर काल' के आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा है कि इस देश में एनपीए संकट की सूत्रधार कांग्रेस ही रही है और देश की जनता 2024 में भाजपा को वोट देकर कांग्रेस और उसके सहयोगियों को जवाब देगी।

kharge amit malviya

खड़गे के आरोपों पर अमित मालवीय का पलटवार (फोटो- फेसबुक)

End of Feed