दिल्ली में '15 करोड़' वाली राजनीति पर बवाल; केजरीवाल के आवास पर ACB ने दी दस्तक; AAP के वकील बोले- ये भाजपा की साजिश है

Delhi Politics: दिल्ली में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के 15-15 करोड़ रुपये वाले आरोप को लेकर घमासान मचा हुआ है। केजरीवाल के आरोपों की जांच के आदेश दिए गए हैं। जिसके बाद एसीबी की टीम अरविंद केजरीवाल के आवास पर पहुंची है।

Arvind kekriwal: दिल्ली में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के 15-15 करोड़ रुपये वाले आरोप को लेकर घमासान मचा हुआ है। केजरीवाल के आरोपों की जांच के आदेश दिए गए हैं। जिसके बाद एसीबी की टीम अरविंद केजरीवाल के आवास पर पहुंची है। इस मामले को लेकर आम आदमी पार्टी के वकील का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि उनके पास कुछ भी नहीं है, ना डक्यूमेंट है। इनको मालूम नहीं है कि संजय सिंह एसीबी ऑफिस में कंपलेन दे चुके हैं। ये भाजपा की साजिश है। कोई नोटिस नहीं लेकर आए हैं।

ACB Team

केजरीवाल के घर पहुंची ACB की टीम

जानकारी के अनुसार, AAP नेताओं द्वारा BJP पर प्रत्याशियों को लालच देने के आरोप पर भाजपा महामंत्री विष्णु मित्तल ने उपराज्यपाल से शिकायत की थी। उन्होंने आप संयोजक अरविंद केजरीवाल, सांसद संजय सिंह के आरोप की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (ACB) या किसी अन्य एजेंसी से जांच कराने और इन नेताओं के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने की मांग की थी। जिसके बाद दिल्ली के एलजी वीके सक्सेना ने शुक्रवार को एंटी करप्शन ब्यूरो से अरविंद केजरीवाल के आरोपों की जांच करने की सिफारिश की। इसके बाद एसीबी की टीम अरविंद केजरीवाल और संजय सिंह के घर रवाना हो गई थी। ताजा जानकारी के अनुसार, ACB की टीम आप संयोजक अरविंद केजरीवाल के घर पहुंच गई है।

End of Feed