हिमाचल सरकार ने कर्मचारियों को उच्च वेतनमान देने का निर्णय लिया वापस, BJP बोली- कांग्रेस का कर्मचारी विरोधी चेहरा

Himachal Politics: कांग्रेस सरकार ने पूर्व भाजपा सरकार के समय दिए गए उच्च वेतनमान का निर्णय वापस ले लिया गया है। अब इसको लेकर भाजपा ने कांग्रेस पर हमला बोला है। ​​​​भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अजय राणा ने कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार की देनदारियां इतनी हैं कि सरकार की रेलगाड़ी हांफने लगी है।

Himachal Govt Pay Scale decision revised: कांग्रेस सरकार ने पूर्व भाजपा सरकार के समय दिए गए उच्च वेतनमान का निर्णय वापस ले लिया गया है। छह सितंबर, 2022 को जारी अधिसूचना के अनुसार, 89 श्रेणियों के विभिन्न कर्मचारियों जो तीन जनवरी 2022 से पूर्व नियुक्त हुए थे, इन्हें दो वर्ष का नियमित कार्यकाल पूर्ण करने पर उच्च वेतनमान दिया गया था। अब जहां इस फैसले को खत्म कर दिया है, जिसको लेकर भाजपा ने कांग्रेस पर हमला बोला है।

congress

भाजपा-कांग्रेस के झंडे (फोटो- एएनआई)

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अजय राणा ने कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार की देनदारियां इतनी हैं कि सरकार की रेलगाड़ी हांफने लगी है। पहले बिना सोचे समझे OPS लागू किया फिर उसमें भी कॉन्ट्रैक्ट कर्मी कोर्ट गए तो उस निर्णय को संशोधित किया। ऐसा प्रतीत होता है कि जो वादे कांग्रेस ने सत्ता में आने के लिए किए वे सब बिना गुणा भाग के थे और अब हिमाचल प्रदेश को मंझधार में फंसा कर रख दिया गया। उन्होंने आगे कहा कि अब हिमाचल के सभी वर्ग ठगे से महसूस कर रहे हैं जिसमें से कर्मचारी वर्ग तो बहुत ही ठगा गया है।

End of Feed