Surendra Yadav : बिहार के सहकारिता मंत्री सुरेंद्र यादव ने विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि जब देश में चुनाव आता है तब भाजपा सेना पर हमले करवाती है। राजद नेता ने कहा कि जब चुनाव आता है तब ये लोग आर्मी पर हमला करते हैं और इस बार किसी देश पर हमला करेगें। मंत्री के इस बयान पर भाजपा ने पलटवार किया है। भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा कि आरजेडी को सेना के शौर्य पर शक है और वह राष्ट्रीय सुरक्षा पर राजनीति कर रही है। यादव ने दावा किया कि आगामी चुनाव में भाजपा का सूपड़ा साफ हो जाएगा और वह भाजपा की चुनौती स्वीकार करते हैं।
सुधाकर सिंह को भी नोटिस जारी
बयान को लेकर आरजेडी नेता सुधाकर सिंह को भी नोटिस जारी किया गया है। सिंह ने कहा कि लोग कहते हैं बिहार में शराब जहरीला है लेकिन सबको पता है वो जहरीला शराब होम डिलीवर हो रहा है, लेकिन सरकार किसानों की खेती के लिए बीज और खाद होम डिलीवर नहीं कर सकती? उनके इस बयान पर पार्टी की तरफ से कारण बताओ नोटिस जारी किया है। नोटिस में सुधाकर सिंह द्वारा गठबंधन धर्म की मर्यादा का उल्लंघन करने और आपत्तिजनक बयान से राजद के बड़े वर्ग को आहत करने की बात कही गई है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (News in Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। देश (India News) अपडेट और (आज की ताजा खबर) के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से ।
