Karnataka BJP: भाजपा ने आर अशोक को कर्नाटक विधानसभा में विपक्ष का नेता किया नियुक्त, लोकसभा चुनाव पर नजर

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 18, 2023, 12:32 AM IST

Karnataka BJP: वोक्कालिगा समुदाय से आने वाले अशोक कम उम्र में ही आरएसएस में शामिल हो गए थे। आपातकाल के दौरान उन्हें लालकृष्ण आडवाणी के साथ बेंगलुरु सेंट्रल जेल में एक महीने के लिए रखा गया था।

Karnataka BJP: भाजपा आलाकमान ने शुक्रवार को पूर्व उपमुख्यमंत्री और विधायक आर. अशोक को कर्नाटक विधानसभा में विपक्ष का नेता नियुक्त किया। एक निजी होटल में विधायक दल की बैठक के बाद यह घोषणा की गई। पूर्व मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने अशोक के नाम का प्रस्ताव रखा, जिसका पूर्व मंत्री और विधायक वी. सुनील कुमार ने समर्थन किया। भाजपा ने इस नियुक्ति को लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखकर किया है।

karnataka bjp

भाजपा ने आर अशोक को कर्नाटक विधानसभा में विपक्ष का नेता किया नियुक्त

पार्टी आलाकमान की ओर से पर्यवेक्षक के तौर पर केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव दुष्यंत कुमार गौतम को दिल्ली भेजा गया था। बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री बी.एस. येदियुरप्पा और उनके बेटे तथा नवनियुक्त राज्य भाजपा प्रमुख बी.वाई. विजयेंद्र भी मौजूद थे। सात बार के विधायक अशोक वर्तमान में बेंगलुरु के पद्मनाभनगर विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।

End of Feed