जिस भाजपा नेता के कारण गई थी राहुल गांधी की सदस्यता, अब उन्हें मिला बड़ा पोस्ट; जानिए पूर्णेश मोदी की कहानी

  • Edited by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Nov 17, 2023, 09:32 PM IST

पूर्णेश मोदी ही वो शख्स हैं, जिन्होंने मोदी सरनेम मामले में राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया था। उन्हें गुजरात के कोर्ट से सजा दिलवाई थी और इसी केस के आधार पर राहुल गांधी की लोकसभा की सदस्यता भी रद्द हुई थी।

भाजपा के जिस नेता के कारण कांग्रेस नेता राहुल गांधी की सदस्यता गई थी, मानहानि के केस में सजा हुई है, उन्हें अब बीजेपी ने बड़ी ईनाम दिया है। भाजपा ने अपने तेज तर्रार नेता पूर्णेश मोदी को दादरा नगर हवेली एवं दमन दीव के प्रभारी नियुक्त किया है।

purnesh modi

भाजपा ने पूर्णेश मोदी को दादरा नगर हवेली एवं दमन दीव का प्रदेश प्रभारी नियुक्त किया (फोटो- PurneshModi)

End of Feed