बीजेपी युवा मोर्चा में संगठनात्मक फेरबदल,कई राज्यों के नेताओं को मिली जिम्मेदारी, 7 उपाध्यक्ष और 3 महासचिव नियुक्त

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के निर्देश पर की गई इन नियुक्तियों में जम्मू-कश्मीर की विधायक शगुन परिहार और पश्चिम बंगाल के विधायक सौमेन कारफा को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। इनके अलावा उत्तर प्रदेश के निखिल मणि तिवारी, नगालैंड के अरविंद दामानी, तेलंगाना की मालोथ कोमाली नाइक, बिहार के राजेंद्र सिंह और छत्तीसगढ़ के भूपेंद्र नाग को भी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने मंगलवार को अपने युवा संगठन भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की घोषणा की। पार्टी ने सात नेताओं को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और तीन नेताओं को राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त किया है। युवा मोर्चा के अध्यक्ष और वडोदरा से सांसद हेमांग जोशी ने नवनियुक्त पदाधिकारियों के नामों की घोषणा की। ये नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।

​बीजेपी युवा मोर्चा में संगठनात्मक फेरबदल​।

बीजेपी युवा मोर्चा में संगठनात्मक फेरबदल।

End of Feed