Maharashtra Rajya Sabha Election 2026: बीजेपी ने राज्यसभा के द्विवार्षिक चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों का एलान कर दिया है। पार्टी ने प्रेस रिलीज करते हुए जानकारी दी है कि केंद्रीय चुनाव समिति ने महाराष्ट्र से राज्यसभा के लिए चार नामों को स्वीकृति दी है। इन उम्मीदवारों में रामदास आठवले, विनोद तावड़े, माया चिंतामण ईवनाते और रामराव वडकुले शामिल हैं।
बीजेपी ने राज्यसभा चुनाव के लिए चार उम्मीदवारों के नाम का किया एलान।
बीजेपी ने महाराष्ट्र से महिला उम्मीदवार माया चिंतामन इवनाते को राज्यसभा उम्मीदवार बनाया है। माया चिंतामन इवनाते नागपुर से कॉरपोरेटर हैं।ओबीसी (धनगढ़) समाज के हिंगोली से बीजेपी नेता रामराव वड़कुटे को भी उम्मीदवार बनाया। इस तरह से बीजेपी ने महाराष्ट्र से अपने सूची में एक अनुसूचित जाति, एक मराठा, एक अनुसूचित जाति और एक ओबीसी उम्मीदवार को जगह दी है।
बता दें कि महाराष्ट्र में राज्यसभा की कुल सात सीटें हैं। पार्टी ने बताया कि इन नामों को द्विवार्षिक चुनाव के लिए मंजूरी दी गई है। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख 5 मार्च है। चुनाव 16 मार्च को होंगे। उसी दिन मतगणना भी होगी।
