देश

Maharashtra Rajya Sabha Election 2026: बीजेपी ने 4 उम्मीदवारों के नाम का किया एलान; रामदास आठवले, विनोद तावड़े सहित इन दिग्गजों को दिया टिकट

Maharashtra Rajya Sabha Election 2026: बीजेपी ने महाराष्ट्र से महिला उम्मीदवार माया चिंतामन इवनाते को राज्यसभा उम्मीदवार बनाया है। माया चिंतामन इवनाते नागपुर से कॉरपोरेटर हैं।ओबीसी (धनगढ़) समाज के हिंगोली से बीजेपी नेता रामराव वड़कुटे को भी उम्मीदवार बनाया। इस तरह से बीजेपी ने महाराष्ट्र से अपने सूची में एक अनुसूचित जाति, एक मराठा, एक अनुसूचित जाति और एक ओबीसी उम्मीदवार को जगह दी है।

Image

बीजेपी ने राज्यसभा चुनाव के लिए चार उम्मीदवारों के नाम का किया एलान।

Photo : PTI

Maharashtra Rajya Sabha Election 2026: बीजेपी ने राज्यसभा के द्विवार्षिक चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों का एलान कर दिया है। पार्टी ने प्रेस रिलीज करते हुए जानकारी दी है कि केंद्रीय चुनाव समिति ने महाराष्ट्र से राज्यसभा के लिए चार नामों को स्वीकृति दी है। इन उम्मीदवारों में रामदास आठवले, विनोद तावड़े, माया चिंतामण ईवनाते और रामराव वडकुले शामिल हैं।

बीजेपी ने महाराष्ट्र से महिला उम्मीदवार माया चिंतामन इवनाते को राज्यसभा उम्मीदवार बनाया है। माया चिंतामन इवनाते नागपुर से कॉरपोरेटर हैं।ओबीसी (धनगढ़) समाज के हिंगोली से बीजेपी नेता रामराव वड़कुटे को भी उम्मीदवार बनाया। इस तरह से बीजेपी ने महाराष्ट्र से अपने सूची में एक अनुसूचित जाति, एक मराठा, एक अनुसूचित जाति और एक ओबीसी उम्मीदवार को जगह दी है।

बता दें कि महाराष्ट्र में राज्यसभा की कुल सात सीटें हैं। पार्टी ने बताया कि इन नामों को द्विवार्षिक चुनाव के लिए मंजूरी दी गई है। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख 5 मार्च है। चुनाव 16 मार्च को होंगे। उसी दिन मतगणना भी होगी।

Piyush Kumar
पीयूष कुमारauthor

पीयूष कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर Senior Copy Editor के रूप में कार्यरत हैं। देश-दुनिया की हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है और इन घटनाओं को सटीक, सरल और असरदार अंदाज में खबरों की भाषा देना उनकी सबसे बड़ी ताकत है। ब्रेकिंग न्यूज की रफ्तार हो या किसी जटिल मुद्दे को आसान बनाकर समझाने वाले एक्सप्लेनर—पीयूष दोनों में बराबर दक्षता रखते हैं। न्यूज जजमेंट, फैक्ट-बेस्ड राइटिंग और एंड-टू-एंड कॉपी प्रोडक्शन पर इनकी पकड़ मजबूत है और अबतक 4,000 से अधिक स्टोरी लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article