देश

Rajya Sabha Elections 2026: BJP का बड़ा दांव, राजस्थान से सतीश पूनिया और मध्य प्रदेश से तरुण चुग उम्मीदवार; देखें पूरी लिस्ट

Rajya Sabha Elections 2026: भाजपा ने राज्यसभा चुनाव 2026 के लिए अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। पार्टी ने अरुणाचल प्रदेश, गुजरात, मध्य प्रदेश, मणिपुर और राजस्थान से कई नेताओं को उम्मीदवार बनाया है।

Image

गुजरात, राजस्थान और मध्य प्रदेश से कई नेताओं को मिला मौका (फाइल फोटो)

Rajya Sabha Elections 2026: भाजपा ने राज्यसभा चुनाव 2026 और एक राज्यसभा उपचुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। पार्टी ने कई राज्यों से अलग-अलग नेताओं को उम्मीदवार बनाया है। इस घोषणा के बाद से राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। आपको बता दें कि भाजपा ने अरुणाचल प्रदेश से ताई टागक को राज्यसभा उम्मीदवार (Rajya Sabha Chunav 2026) बनाया है। वहीं गुजरात से राजूभाई शुक्ला, मुकेशभाई राठवा और मानसिंह परमार को टिकट दिया गया है। इन नेताओं को राज्य में संगठन और जनता के बीच लंबे समय से सक्रिय माना जाता है।

बीजेपी ने सभी राज्यों से उतारे कद्दावर नेता

मध्य प्रदेश से पार्टी ने तरुण चुग और रजनीश अग्रवाल को अपना कैंडिडेट के रूप में उतारा है। दोनों नेताओं को पार्टी संगठन में अहम जिम्मेदारियां निभाने का अनुभव है। भाजपा (BJP candidates list) को उम्मीद है कि उनके नाम से पार्टी को राजनीतिक मजबूती मिलेगी। वहीं पर मणिपुर से ए. शारदा देवी को उम्मीदवार बनाया गया है। वहीं राजस्थान से पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया और अलका गुर्जर को राज्यसभा चुनाव में पार्टी ने टिकट दिया है। इनके बारे में आपको बता दें राजस्थान में इन दोनों नेताओं की राजनीतिक पहचान मजबूत मानी जाती है।

राज्यसभा उपचुनाव के लिए देबाशीष सामंतराय उम्मीदवार घोषित

इसके अलावा भाजपा ने ओडिशा में होने वाले राज्यसभा उपचुनाव के लिए देबाशीष सामंतराय को उम्मीदवार घोषित किया है। पार्टी ने उन्हें राज्य में अपने प्रतिनिधि के रूप में आगे बढ़ाने का निर्णय लिया है। भाजपा की तरफ से जारी इस लिस्ट को आगामी राजनीतिक रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है। पार्टी ने कई क्षेत्रों और सामाजिक वर्गों को ध्यान में रखते हुए उम्मीदवारों का चयन किया है। गौरतलब है कि राज्यसभा चुनाव संसद के उच्च सदन की संरचना तय करने में अहम भूमिका निभाते हैं। ऐसे में उम्मीदवारों की घोषणा को राजनीतिक दृष्टि से काफी अहम माना जा रहा है। आने वाले दिनों में नामांकन और चुनाव प्रक्रिया के साथ इन सीटों पर मुकाबले की तस्वीर और स्पष्ट होगी।

monu jha
मोनू झाauthor

मोनू कुमार टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में वायरल और ट्रेंडिंग डेस्क पर काम कर रहे हैं। न्यूजरूम में 4 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले मोनू वायरल कंटेंट, ऑफबीट खबरों और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को पहचानने में बेहद दक्ष हैं। यूनीक एंगल तलाशने और कहानियों को आकर्षक अंदाज में प्रस्तुत करने की उनकी क्षमता उन्हें डिजिटल कंटेंट स्पेस में अलग पहचान देती है। मोनू कुमार 4,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं, जिनमें कई वायरल रिपोर्ट्स, ट्रेंड-बेस्ड अपडेट्स और सोशल मीडिया-फोकस्ड कंटेंट शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article