CWC बैठक में कांग्रेस ने लगाया भारत का विकृत नक्शा, PoK और अक्साई चीन क्यों गायब? बीजेपी ने पूछे तीखे सवाल

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने एक प्रेस कांफ्रेंस में कहा, कांग्रेस द्वारा इस्तेमाल किए गए नक्शे से पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर (PoK) और अक्साई चिन गायब दिख रहे हैं। नक्शा महात्मा गांधी की तस्वीर के साथ इस्तेमाल किया गया है।

BJP Accuses Congress Over Distorted Map: भारतीय जनता पार्टी आरोप लगाया है कि कांग्रेस ने कर्नाटक के बेलगावी में सीडब्ल्यूसी (CWC) की बैठक से पहले भारत के गलत मानचित्र वाले स्वागत बैनर लगाए गए। भाजपा ने कांग्रेस से पूछा कि क्या वह अमेरिका के अरबपति निवेशक जॉर्ज सोरोस जैसी भारत विरोधी ताकतों से मिले संकेतों का पालन कर रही है। भारतीय जनता पार्टी का यह आरोप कर्नाटक में कांग्रेस की कार्यसमिति की बैठक से पहले कथित तौर पर लगाए गए बैनर और स्वागत फ्लेक्स मामले में आया है जिसे भाजपा राज्य इकाई ने एक्स पर पोस्ट भी किया है।

congress CWC

विकृत नक्शे को लेकर बीजेपी ने कांग्रेस को घेरा

बीजेपी ने कहा, वोट बैंक को खुश करने के लिए लगाया विकृत नक्शा

कर्नाटक बीजेपी ने तस्वीरों के साथ एक्स पर पोस्ट किया- @INCKarnataka ने अपने बेलगावी कार्यक्रम में एक विकृत नक्शा प्रदर्शित करके कश्मीर को पाकिस्तान के हिस्से के रूप में चित्रित करके भारत की संप्रभुता के प्रति घोर अनादर दिखाया है। यह सब सिर्फ अपने वोट बैंक को खुश करने के लिए है। यह शर्मनाक है! बीजेपी के आरोप पर कांग्रेस की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

End of Feed