Bangladesh Plane Emergency Landing: बांग्लादेश एयरलाइंस के विमान की कल देर रात नागपुर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग हुई है। यह विमान ढाका से दुबई जा रहा था। तकनीकी खराबी के कारण नागपुर में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। विमान के सभी यात्री सुरक्षित हैं।
396 यात्री और 12 क्रू मेंबर थे सवार
ढाका से दुबई जा रहे बिमान बांग्लादेश एयरलाइंस के विमान को महाराष्ट्र के नागपुर हवाई अड्डे पर आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ी। विमान में 396 यात्री और 12 चालक दल के सदस्य सवार थे। अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी।
नागपुर हवाई अड्डे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने पीटीआई को बताया कि तकनीकी समस्याओं के कारण बुधवार आधी रात के करीब विमान का मार्ग बदल दिया गया और आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ी। एक अन्य अधिकारी ने बताया कि विमान में 396 यात्री और 12 चालक दल के सदस्य सवार थे। उन्होंने बताया कि यात्रियों को बाद में कंपनी के दूसरे विमान से ले जाया जाएगा।
