देश

बिलकिस बानो गैंगरेप केस: सुप्रीम कोर्ट गठित करेगा संवैधानिक बेंच, दोषियों की रिहाई को दी गई थी चुनौती

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Mar 22, 2023, 11:47 AM IST

2002 के गुजरात दंगों में सामूहिक बलात्कार और परिवार की हत्या के दोषी 11 लोगों की रिहाई को बिलकिस बानो ने नवंबर 2022 में सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी।

Image

बिलकिस बानो गैंगरेप केस के सुप्रीम कोर्ट गठित करेगा संवैधानिक बेंच

Photo : BCCL

Bilkis Bano Case: बिलकिस बानो गैंगरेप केस के आरोपियों को रिहा किए जाने के मामले में सुप्रीम कोर्ट सुनवाई के लिए संवैधानिक बेंच के गठन को राजी हो गया है। बिलकिस बानो मामले में 11 आरोपियों को गुजरात सरकार ने समय से पहले ही रिहा कर दिया था। इसे लेकर काफी हो-हल्ला भी मचा था और मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा था। बिलकिस ने इस मामले में गुजरात सरकार के फैसले को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट से गुहार लगाई थी। इससे पहले शीर्ष अदालत ने कहा था कि गुजरात सरकार रिहाई पर फैसला ले सकती है

जानें क्या है पूरा मामला

2002 के गुजरात दंगों में सामूहिक बलात्कार और परिवार की हत्या के दोषी 11 लोगों की रिहाई को बिलकिस बानो ने नवंबर 2022 में सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी। बिलकिस बानो की दो याचिकाओं में पहली याचिका में 11 दोषियों की रिहाई को चुनौती दी गई थी। जबकि दूसरी याचिका सुप्रीम कोर्ट के मई के आदेश पर पुनर्विचार करने की अपील की गई थी। अर्जी में सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर विचार करने के लिए कहा गया था कि दोषियों की रिहाई पर फैसला गुजरात सरकार करेगी। इस आदेश के खिलाफ बिलकिस का तर्क था कि सुनवाई के लिए महाराष्ट्र उपयुक्त है क्योंकि केस का ट्रायल महाराष्ट्र में हुआ था।

बिलकिस की ओर से सुप्रीम कोर्ट में जल्द सुनवाई की मांग की गई थी। मुख्य न्यायधीश डी वाई चंद्रचूड़ ने कहा था कि वह इस मुद्दे की जांच करेंगे कि क्या दोनों याचिकाओं को एक साथ सुना जा सकता है या सिर्फ एक ही बेंच के सामने सुना जा सकता है। 2002 के दंगों के दौरान बिलकिस बानो के साथ सामूहिक बलात्कार हुआ था। इसके साथ साथ उनकी तीन साल की बेटी सहित परिवार के नौ सदस्यों की हत्या भी कर दी गई थी।

अमित कुमार मंडल
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article