'बिहारी' वाले बयान पर लपेटे में CM सुक्खू! BJP ने घेरा- कांग्रेस ने दिखाया असल रंग, अपमान ठीक नहीं

  • Agency by: Agency
  • Updated Aug 18, 2023, 12:06 AM IST

​सुक्खू ने कथित तौर पर कहा था, ‘‘प्रवासी आर्किटेक्ट (राजमिस्त्री), जिन्हें मैं ‘बिहारी आर्किटेक्ट’ कहता हूं, यहां आते हैं और फ्लोर पर फ्लोर का निर्माण करते हैं। हमारे पास स्थानीय राजमिस्त्री नहीं हैं।’’

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने बृहस्पतिवार को कहा कि कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश से हुई तबाही के लिए बिहार के लोगों को ‘दोषी’ ठहराकर और उनका अपमान कर अपना असली रंग दिखा दिया है।

BJP vs Congress

प्रतीकात्मक तस्वीर।

ठाकुर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की उस कथित टिप्पणी पर प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहे थे जिसमें उन्होंने हिमाचल के सबसे अधिक प्रभावित जिलों में से एक शिमला में तबाही के लिए बिहार के निर्माण श्रमिकों को जिम्मेदार ठहराया था।

End of Feed