देश

Bihar Violence: सासाराम में बम तो नालंदा में फायरिंग, कई घायल; पुलिस ने दर्जनों को दबोचा

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Apr 1, 2023, 11:20 PM IST

Bihar Violence: मिली जानकारी के अनुसार सासाराम के सफ्फुलागंज इलाके में शनिवार शाम देशी बम फेंके गए हैं। जिसमें कुछ लोग घायल हो गए हैं। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। बम फेंके जाने के बाद पुलिस ने इलाके के घरों में सघन तलाशी अभियान चलाया है।

Image

बिहार में रामनवमी के अवसर पर हिंसा

Photo : ANI

Bihar Violence: बिहार में रामनवमी के दिन भड़की हिंसा शनिवार को भी थोड़ी-बहुत भड़कती रही है। हालांकि पुलिस ने ज्यादातर इलाकों में शांति कायम रखने में सफलता पाई है। शनिवार को सासाराम में जहां देशी बम के हमलों की खबर है तो वहीं नालंदा में फायरिंग की खबर है।

नालंदा में फायरिंग

मिली जानकारी के अनुसार बनौलिया, बड़ी सकुनत और पहाड़पुरा में दो गुट शनिवार को भी भिड़ गए। दोनों गुटों के बीच फायरिंग भी होने की खबर है। इस फायरिंग में कुछ लोगों के घायल होने की बात भी कही जा रही है। प्रभावित इलाकों में धारा 144 लागू कर दी गई है, साथ ही पुलिस इन इलाकों में मार्च भी कर रही है।

नालंदा में 20 गिरफ्तार

बिहार पुलिस ने 30 मार्च को रामनवमी के जुलूस के बाद लहेरी थाना क्षेत्र के गगन दीवान के पास दो समूहों के बीच हुई हिंसा के सिलसिले में 20 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कहा कि वो इलाके में शांति बनाए रखने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। नालंदा के एसपी अशोक मिश्रा ने कहा- "20 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया। 8 लोग घायल हो गए जबकि 3 को गोली लगी है। लोगों को अफवाहों पर विश्वास नहीं करना चाहिए। स्थिति नियंत्रण में है।"

सासाराम में बमबाजी

बिहार के दूसरे हिंसा ग्रस्त इलाके सासाराम में शनिवार को बमबाजी की खबर है। मिली जानकारी के अनुसार सासाराम के सफ्फुलागंज इलाके में शनिवार शाम देशी बम फेंके गए हैं। जिसमें कुछ लोग घायल हो गए हैं। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। बम फेंके जाने के बाद पुलिस ने इलाके के घरों में सघन तलाशी अभियान चलाया है और अपराधियों की तलाश में जुटी है। सासाराम में पुलिस ने 18 लोगों को गिरफ्तार किया है। सासाराम के डीएम धर्मेंद्र कुमार ने कहा- "सासाराम में बम ब्लास्ट हुआ था। घायलों को बीएचयू अस्पताल रेफर किया गया। हम अभी सभी एंगल से जांच कर रहे हैं। धमाके का कारण अज्ञात है।"

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article