'हम उनके कारनामों को नहीं जानते क्या?', संजय सिंह के 50 करोड़ के मानहानि नोटिस पर तेज प्रताप का पलटवार

संजय सिंह की ओर से भेजे गए 50 करोड़ रुपये के मानहानि नोटिस पर आरजेडी नेता तेज प्रताप यादव ने पलटवार किया है। तेज प्रताप ने कहा कि नोटिस से उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता। संजय सिंह के आरोपों पर उन्होंने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “हम उनके कारनामों को नहीं जानते हैं क्या?”

आरजेडी नेता और लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव तथा बिहार सरकार में एलजेपी (रामविलास) कोटे से मंत्री संजय सिंह के बीच विवाद लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। संजय सिंह की ओर से तेज प्रताप यादव को 50 करोड़ रुपये का मानहानि नोटिस भेजे जाने के बाद अब तेज प्रताप ने इस पर पलटवार किया है। तेज प्रताप यादव ने मानहानि नोटिस को लेकर कहा कि “नोटिस भेजा गया है तो भेजा गया है, इससे हमें कोई फर्क नहीं पड़ता।” उन्होंने कहा कि इस तरह के नोटिस से उनकी आवाज को दबाया नहीं जा सकता।

tej pratap yadav (2)

50 करोड़ के मानहानि नोटिस पर तेज प्रताप का पलटवार, बोले- “हम उनके कारनामों को नहीं जानते हैं क्या?”

कानूनी नोटिस में तेज प्रताप यादव से 7 दिन के अंदर सार्वजनिक रूप से माफी मांगने और लगाए गए आरोपों का खंडन करने की मांग की गई है। नोटिस में साफ कहा गया है कि अगर तय समय के भीतर ऐसा नहीं किया गया, तो तेज प्रताप यादव के खिलाफ 50 करोड़ रुपये की मानहानि का सिविल और क्रिमिनल केस दर्ज कराया जाएगा। नोटिस में यह भी कहा गया है कि पूरी कानूनी कार्रवाई का खर्च और उसका नतीजा तेज प्रताप यादव का ही होगा।

End of Feed