Bihar: सांसद पर हमला, विवाद सुलझाना पड़ गया मंहगा; कई लोग हुए घायल

Bihar News: बिहार में कांग्रेस सांसद से मारपीट का मामला सामने आया है। सासाराम के सांसद मनोज कुमार एक विवाद सुलझाने गए थे, जिस दौरान स्थानीय लोगों ने उन पर हमला कर दिया। इस हमले में सासाराम सांसद और उनके समर्थन घायल हो गए। आपको बताते हैं कि पूरा मामला क्या है।

Sasaram MP Injured: बिहार के सासाराम से लोकसभा सांसद मनोज कुमार को गुरुवार को एक विवाद सुलझाना महंगा पड़ गया। स्थानीय लोगों ने मनोज कुमार और उनके समर्थकों पर हमला कर दिया, जिससे कई लोग घायल हो गए। सांसद के भी घायल होने की खबर है। पुलिस अब पूरे मामले की जांच कर रही है। बताया जाता है कि यह जमीन विवाद से जुड़ा मामला है।

Sasaram MP Injured

सासाराम सांसद पर हमला।

विवाद सुलझाने गए सासाराम सांसद के साथ मारपीट

जानकारी के मुताबिक, कुदरा थाना क्षेत्र के नाथोपुर स्थित एक निजी स्कूल का संचालन कांग्रेस सांसद मनोज कुमार राम के भाई करते हैं। स्कूल के पास स्थित किसी जमीन को लेकर ग्रामीणों के साथ उनके भाई का विवाद चल रहा है। उसी विवाद को सुलझाने के लिए गुरुवार को कांग्रेस सांसद कुदरा पहुंचे थे। इसी दौरान ग्रामीणों ने हमला बोल दिया।

End of Feed