देश

Bihar Ram Navami Violence: सासाराम के बाद अब नालंदा में भड़की हिंसा, पथराव के बाद फायरिंग, 5 को लगी गोली

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Apr 1, 2023, 06:39 AM IST

Bihar Ram Navami Violence: बिहार के सासाराम और नालंदा में राम नवमी के जुलूस के दौरान हिंसा भड़क उठी है। इस हिंसा के दौरान दर्जन भर से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। प्रभावित इलाकों में धारा 144 लागू कर दी गई है। पुलिस आरोपियों की धर पकड़ में जुटी है।

Bihar Ram Navami Violence: बिहार में राम नवमी के अवसर पर सासाराम के बाद अब नालंदा में हिंसा भड़क उठी है। दो गुटों के बीच जमकर पथराव हुआ है, जिसमें कई लोग घायल हो गए।

गोली भी चली

बिहार के सासाराम और बिहारशरीफ शहरों में शुक्रवार को रामनवमी के जुलूसों को लेकर साम्प्रदायिक हिंसा भड़क उठी। हिंसा के दौरान उपद्रवियों ने गाड़ियों, घरों और दुकानों में आग लगा दी। मिली जानकारी के अनुसार रामनवमी के दूसरे दिन यानि कि शुक्रवार को बजरंग दल और विश्व हिन्दू परिषद ने शोभयात्रा निकली थी। जिसपर असामाजिक तत्वों ने पथराव कर दिया। जिसके बाद हिंसा भड़क गई। इसके बाद फायरिंग भी हुई, जिसमें पांच लोग घायल हो गए हैं।

पुलिस ने क्या कहा

नालंदा पुलिस ने कहा कि गुरुवार को रामनवमी का जुलूस बिहारशरीफ से शांतिपूर्ण तरीके से गुजरा, लेकिन शुक्रवार को लहेरी थाना क्षेत्र के अस्पताल रोड से बाबा मनीराम का अखाड़ा तक शोभा यात्रा निकालने के दौरान दो गुट आपस में भिड़ गए।

धारा 144 लागू

पथराव और घटना की जैसे ही सूचना मिली, घटनास्थल की ओर भारी पुलिस बल भेज दिया। हिंसा पर काबू पाने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज भी किया है। साथ ही इलाके में धारा 144 लागू कर दी गई है। आरोपियों की धर-पकड़ जारी है। प्रभावित इलाके में डीएम और एसपी कैंप कर रहे हैं। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है।

इंटरनेट हो सकता है बंद

हिंसा प्रभावित इलाकों में अगर स्थिति में सुधार नहीं होती है, तो प्रशासन इंटरनेट भी बंद कर सकता है। हालांकि इसे लेकर अभी सिर्फ अटकलें हैं। जिले में तनाव बरकरार है।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article