Pappu Yadav Video: दशहरे पर रावण फूंकने जा रहे थे पप्पू यादव, रॉकेट हुआ बैकफायर बाल बाल बचे सांसद

Pappu Yadav Dussehra video: बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव दशहरा के दिन रावण दहन के दौरान दुर्घटना से बाल-बाल बच गए।

Pappu Yadav Dussehra video: 12 अक्टूबर को दशहरे के मौके पर रावण दहन कार्यक्रम के दौरान निर्दलीय सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव हादसे के शिकार होने से बाल बाल बच गए, बताया जा रहा है कि राकेट बैकफॉयर हो गया जिससे वो अचानक पीछे की ओर चल गया जिसमें सांसद पप्पू यादव बाल-बाल बचे।

pappu yadav viral video

पप्पू यादव दशहरा वीडियो

बताते हैं कि दशहरा के मौके पर हो रहे रावण दहन कार्यक्रम में स्थानीय सांसद मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए थे, यहां रावण के पुतले को जलाने के लिए जैसे ही पप्पू यादव ने फुलझड़ी के माध्यम से आग लगाई तभी ये घटना सामने आई और रावण और कुंभकरण के पुतले में लगा रॉकेट बैक फायर कर गया जिससे थोड़ी अफरा तफरी मच गई।

End of Feed