नीतीश के खाने में मिलाए जा रहे पागल बना देने वाले 'जहरीले पदार्थ'- मूर्खता वाले बयान के बाद आया मांझी का जवाब

  • Edited by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 10, 2023, 08:37 PM IST

Bihar Politics: मांझी ने यह भी बताया कि वह बिहार में मौजूदा 'गंभीर राजनीतिक स्थिति' से राज्यपाल राजेंद्र अर्लेकर को अवगत कराने के लिए शनिवार को उनसे मुलाकात करेंगे।

Bihar Politics: हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) के प्रमुख जीतन राम मांझी ने शुक्रवार (10 नवंबर, 2023) को बड़ा आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को परोसे जाने वाले भोजन में उनकी 'कुर्सी के लालची लोगों' की ओर से 'जहरीला पदार्थ' मिलाया जा रहा है।

Nitish Kumar Jitan Ram Manjhi

हम चीफ जीतन राम मांझी और बिहार सीएम नीतीश कुमार। (फाइल)

पटना में विधानसभा परिसर के बाहर पत्रकारों से बातचीत के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री मांझी ने यह आरोप लगाया। मांझी बोले, ‘‘कुछ दिन पहले नीतीश ने अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया था, जिसके कारण उन्हें विधानमंडल के दोनों सदनों में माफी मांगनी पड़ी थी। कल उन्होंने फिर खुद पर नियंत्रण खो दिया और मुझसे अपमानजनक तरीके से बात की, यह भूल गए कि मैं उम्र और राजनीतिक अनुभव में उनसे वरिष्ठ हूं। यह उनका मानसिक स्वास्थ्य खराब होने का संकेत है।’’

End of Feed