देश

हो सकता है कांग्रेस को हिंदुओं के समर्थन की जरूरत नहीं- अपनी ही पार्टी पर बरसे आचार्य प्रमोद, प्रियंका को लेकर कह दी बड़ी बात

  • Edited by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Nov 10, 2023, 07:34 PM IST

कांग्रेस नेता और आध्यात्मिक गुरु आचार्य प्रमोद ने कांग्रेस नेतृत्व पर हमला बोलते हुए कहा कि शायद उनमें कोई कमी है, इसलिए उन्हें मध्य प्रदेश में स्टार प्रचारक नहीं बनाया गया है।

Image

अपनी ही पार्टी पर भड़के आचार्य प्रमोद कृष्णम (AcharyaPramodINC)

कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व पर बड़ा हमला बोला है। आचार्य प्रमोद कृष्णम ने दावा किया कि कांग्रेस के कुछ नेताओं को राम से नफरत है, उन्हें हिंदुओं के समर्थन की जरूरत नहीं है। दरअसल आचार्य प्रमोद को कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की लिस्ट में इस बार जगह नहीं मिली है, जिसे लेकर वो शुक्रवार को भड़के दिखे।

'हिंदुओं के समर्थन की जरूरत नहीं'

कांग्रेस नेता और आध्यात्मिक गुरु आचार्य प्रमोद ने कांग्रेस नेतृत्व पर हमला बोलते हुए कहा कि शायद उनमें कोई कमी है, इसलिए उन्हें मध्य प्रदेश में स्टार प्रचारक नहीं बनाया गया है। ANI से बात करते हुए आचार्य प्रमोद ने कहा- "कोई कारण नहीं है। हो सकता है कि वे (पार्टी नेतृत्व) हिंदुओं का समर्थन नहीं चाहते हों और हो सकता है कि उन्हें एक हिंदू गुरू को स्टार प्रचारक के रूप में नियुक्त करने के मकसद में कुछ खामी दिखी हो। यह पार्टी का निर्णय है। मैंने महसूस किया है कि कांग्रेस में कुछ ऐसे नेता हैं जो भगवान राम से नफरत करते हैं। इन नेताओं को 'हिंदू' शब्द से भी नफरत है, वे हिंदू धार्मिक गुरुओं का अपमान करना चाहते हैं। उन्हें यह पसंद नहीं है कि पार्टी में कोई हिंदू धार्मिक गुरु हो।"

गांधी परिवार की तारीफ

राम मंदिर निर्माण पर खुशी जाहिर करते हुए आचार्य प्रमोद ने कहा कि यह सौभाग्य का संकेत है और करोड़ों लोगों की प्रार्थना के बाद रामलला का मंदिर बनेगा। उन्होंने यह भी दावा किया कि कांग्रेस में प्रियंका गांधी पीएम पद के लिए सबसे मजबूत उम्मीदवार हैं। आचार्य ने कहा- "अगर कांग्रेस को नरेंद्र मोदी को टक्कर देनी है तो प्रियंका गांधी को अपना उम्मीदवार बनाना जरूरी है और यह बेहतर होगा। 2024 का चुनाव 'महाभारत' होगा। राहुल गांधी अब इन चीजों से ऊपर उठ चुके हैं। उन्हें अब किसी पद की चाहत नहीं है। विश्वसनीयता और स्वीकार्यता की दृष्टि से, मुझे लगता है कि इस समय प्रियंका से बड़ा कोई नेता नहीं है।"

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article