Bihar Politics: नीतीश कुमार कब मारेंगे पलटी? बिहार में आज भाजपा की अहम बैठक

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 27, 2024, 06:58 AM IST

BJP Meeting in Bihar: बिहार के सत्तारूढ़ महागठबंधन में अनिश्चितता के बीच भाजपा ने आज यानी शनिवार को बैठक बुलाई है। इस बीच, कांग्रेस विधायक दल के नेता शकील अहमद खान ने शनिवार दोपहर दो बजे पूर्णिया में कांग्रेस विधायकों की बैठक बुलाई है। सवाल यही है बिहार में क्या होने वाला है?

Bihar Political Crisis: बिहार की सियासत में एक बार फिर शह और मात का खेल शुरू हो चुका है। इन अटकलों का दौर तेज हो चुका है कि नीतीश कुमार फिर से पलटी मारने वाले हैं और लालू यादव की आरजेडी से नाता तोड़कर भाजपा के साथ मिलकर नई सरकार बनाएंगे। इसी बीच शनिवार का दिन सियासी समीकरण के लिए बेहद अहम माना जा रहा है। आज बिहार में बैठकों का दौर देखने को मिलेगा।

Bihar Politics BJP Meeting

बिहार में भाजपा की बैठक आज।

भाजपा की बैठक में सेट होगा नई सरकार का फॉर्मूला?

बिहार के सत्तारूढ़ महागठबंधन में उथल-पुथल की अटकलों के बीच विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शनिवार को सांसदों और राज्य विधानमंडल के सदस्यों की एक बैठक बुलाई है। आज की बैठक में सियासी समीकरणों पर चर्चा हो सकती है। नीतीश कुमार के भाजपा के साथ आने से पहले ये बैठक कई मायनों में बेहद अहम मानी जा रही है।

End of Feed