Bihar Politics: बिहार की राजनीति से बड़ी खबर सामने आई, बिहार सीएम नीतीश के बेहद करीबी और जनता दल यूनाइटेड (JDU) के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह ने 'आप सबकी आवाज' (आसा) पार्टी का औपचारिक रूप से ‘जन सुराज’ में विलय कर लिया, ये कदम वहां की राजनीति में अहम माना जा रहा है।
पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह
प्रशांत किशोर के साथ उन्होंने प्रेस कांफ्रेंस की और मीडिया के सामने इस विलय की जानकारी दी, ये आगामी बिहार विधानसभा चुनाव से पहले एक महत्वपूर्ण राजनीतिक बदलाव के रूप में देखा जा रहा है।
बिहार चुनाव से पहले राज्य का सियासी पारा बढ़ गया
आरसीपी सिंह के इस फैसले से बिहार चुनाव से पहले राज्य का सियासी पारा बढ़ गया है। बता दें कि आरसीपी सिंह एक वक्त में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेहद करीबी थे और वह न सिर्फ जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष थे बल्कि भारत सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं।
बिहार में अगले कुछ महीने में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं
गौरतलब है कि बिहार में अगले कुछ महीने में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं और इस चुनाव में बीजेपी-जेडीयू वाले एनडीए गठबंधन और राजद-कांग्रेस के नेतृत्व वाले गठबंधन के बीच कड़ी टक्कर है, राज्य में विधानसभा की 243 सीटें हैं।
