देश

Bihar Politics: गिरिराज सिंह का नीतीश-लालू पर तीखा तंज, बोले- जदयू राजद से कहती हैं 'मैं मायके चली जाऊंगी...'

Bihar Politics: लोकसभा चुनाव- 2024 से पहले नीतीश कुमार के एक बार फिर अपना पाला बदल सकते हैं। राजनीति में परिवारवाद पर नीतीश कुमार के बयान के बाद से ही RJD और JDU में सियासी घमासान जारी है।

Image

गिरिराज सिंह ने नीतीश समेत लालू पर साधा निशाना

Photo : Times Now Digital

Bihar Politics: लोकसभा चुनाव- 2024 से पहले नीतीश कुमार के एक बार फिर अपना पाला बदल सकते हैं। राजनीति में परिवारवाद पर नीतीश कुमार के बयान के बाद से ही RJD और JDU में दूरियां बढ़ती नजर आ रही है। सीएम हाउस में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राबड़ी आवास पर लालू और तेजस्वी यादव अपने पार्टी नेताओं के साथ बैठक की है। इस बीच भाजपा के वरिष्ठ नेता गिरिराज सिंह ने रविवार को बिहार के महागठबंधन पर हमला बोलते हुए कहा कि जदयू प्रमुख अपने वर्तमान सहयोगी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) को गाना गाकर डराते रहते हैं. "मैं मायके चली जाऊंगी तुम देखते रहियो"।

समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए गिरिराज सिंह ने कहा कि "नीतीश कुमार बार-बार बीजेपी के साथ जाने का इशारा करके लालू प्रसाद को डराते हैं। नीतीश एक गाना गाते हैं 'मैं मायके चली जाउंगी तुम देखते रहियो'। लेकिन वह उन्हें यह कभी नहीं बताते हैं " 'मायके' (भाजपा) के दरवाजे अब उनके लिए बंद हो गए हैं।'' बता दें, बुधवार को सीएम नीतीश कुमार ने परिवारवाद पर तंज किया था जिसके बाद लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य का सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट कर सीएम नीतीश पर बिना नाम लिए हमला बोला था। रोहिणी आचार्य ने अपने पोस्ट में लिखा था कि समाजवादी पुरोधा होने का करता वही दावा है हवाओं की तरह बदलती जिनकी विचारधारा है। इस बीच अटकलें लगाई जा रही हैं कि नीतीश कुमार इस बार पलटी मारने के साथ-साथ विधानसभा भी भंग कर सकते हैं। ताकि जोड़ तोड़ की राजनीति न हो सके। विधानसभा में सबसे बड़ी पार्टी होने के नाते राजद, खेला कर सकती है। ऐसी भी अटकलें हैं।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article