बिहार में राजद-कांग्रेस विधायकों में टूट का सिलसिला जारी, अब नीतू सिंह ने की सम्राट चौधरी से मुलाकात

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 2, 2024, 11:07 AM IST

Bihar Politics: नीतू सिंह का कांग्रेस से मोह भंग हो चुका है। इसके संकेत वह पहले भी दे चुकी हैं। शुक्रवार को मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा था अगर कांग्रेस उन्हें लोकसभा का टिकट नहीं देती है तो वह भाजपा में शामिल हो जाएंगी।

Bihar Politics: बिहार में जदूय के एनडीए में शामिल होने के बाद से राजद व कांग्रेस विधायकों में टूट का सिलसिला जारी है। एक के बाद एक दोनों पार्टियों के कई विधायक एनडीए में शामिल होते जा रहे हैं। अब कांग्रेस विधायक नीतू सिंह ने भी ऐसे ही संकेत दिए हैं। जानकारी के मुताबिक, नीतू सिंह ने शुक्रवार रात बिहार के डिप्टी सीएम व भाजपा नेता सम्राट चौधरी व विजय सिन्हा से मुलाकात की। इसके बाद ये कयास लगाए जाने लगे हैं कि वह जल्द ही कांग्रेस का दामन छोड़ सकती हैं।

Congress mla Neetu Singh

भाजपा में शामिल हो सकती हैं कांग्रेस विधायक नीतू सिंह

नीतू सिंह ने उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा को मिठाई भी खिलाई, जिसका फोटो भी सामने आया है। इस दौरान उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से भी मुलाकात की, उन्होंने गुलदस्ता देकर उनका स्वागत किया। यह माना जा रहा है कि नीतू सिंह ने भी कांग्रेस से नाता तोड़ लिया है और भारतीय जनता पार्टी में वह किसी भी समय शामिल हो जाएंगी।

End of Feed