देश

बिहार में राजद-कांग्रेस विधायकों में टूट का सिलसिला जारी, अब नीतू सिंह ने की सम्राट चौधरी से मुलाकात

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 2, 2024, 11:07 AM IST

Bihar Politics: नीतू सिंह का कांग्रेस से मोह भंग हो चुका है। इसके संकेत वह पहले भी दे चुकी हैं। शुक्रवार को मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा था अगर कांग्रेस उन्हें लोकसभा का टिकट नहीं देती है तो वह भाजपा में शामिल हो जाएंगी।

Image

भाजपा में शामिल हो सकती हैं कांग्रेस विधायक नीतू सिंह

Photo : Twitter

Bihar Politics: बिहार में जदूय के एनडीए में शामिल होने के बाद से राजद व कांग्रेस विधायकों में टूट का सिलसिला जारी है। एक के बाद एक दोनों पार्टियों के कई विधायक एनडीए में शामिल होते जा रहे हैं। अब कांग्रेस विधायक नीतू सिंह ने भी ऐसे ही संकेत दिए हैं। जानकारी के मुताबिक, नीतू सिंह ने शुक्रवार रात बिहार के डिप्टी सीएम व भाजपा नेता सम्राट चौधरी व विजय सिन्हा से मुलाकात की। इसके बाद ये कयास लगाए जाने लगे हैं कि वह जल्द ही कांग्रेस का दामन छोड़ सकती हैं।

नीतू सिंह ने उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा को मिठाई भी खिलाई, जिसका फोटो भी सामने आया है। इस दौरान उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से भी मुलाकात की, उन्होंने गुलदस्ता देकर उनका स्वागत किया। यह माना जा रहा है कि नीतू सिंह ने भी कांग्रेस से नाता तोड़ लिया है और भारतीय जनता पार्टी में वह किसी भी समय शामिल हो जाएंगी।

पहले ही दे चुकी हैं संकेत

नीतू सिंह का कांग्रेस से मोह भंग हो चुका है। इसके संकेत वह पहले भी दे चुकी हैं। शुक्रवार को मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा था कि नवादा से लोकसभा चुनाव लड़ना चाहती हैं। वह कांग्रेस से टिकट की मांग कर रही हैं। उन्होंने कहा, नवादा से हर बार बाहरी उम्मीदवार सांसद बन जाते हैं। ऐसे में अगर कांग्रेस उन्हें लोकसभा का टिकट नहीं देती है तो वह भाजपा में शामिल हो जाएंगी।

अब तक 7 विधायक बदल चुके हैं पाला

बिहार में हुए सत्ता परिवर्तन के बाद से महागठबंधन के विधायकों का एनडीए में शामिल होने का सिलसिला जारी है। तब से अब तक 7 विधायक पाला बदल चुके हैं। इसमें आरजेडी के पांच विधायक चेतन आनंद, नीलम देवी, प्रह्लाद यादव, संगीता देवी व भरत बिंद शामिल हैं। वहीं, कांग्रेस से सिद्धार्थ सौरव व मुरारी गौतम भी बीजेपी में शामिल हो चुके हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article