Bihar News: नीतीश कैबिनेट का फरमान, RJD कोटे के मंत्रियों को दिया तगड़ा झटका

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 27, 2024, 12:27 PM IST

Bihar Politics: नीतीश कैबिनेट में राष्ट्रीय जनता दल के कोटे से बने मंत्री का कोई भी आदेश तत्काल ना भेजा जाए। सरकार ने सभी बड़े अधिकारियों को निर्देश दिया है कि राष्ट्रीय जनता दल के कोटे से जो नीतीश कैबिनेट में मंत्री हैं उनके फाइल पर किसी भी तरह का कोई आदेश ना हो।

Nitish Kumar With BJP: बिहार की सियासत में शह और मात का खेल जारी है। इस बीच ये बड़ी जानकारी सामने आई है कि NDA के मुख्यमंत्री के रूप में नीतीश कुमार शपथ ले सकते हैं। भाजपा और जेडीयू के बीच सभी मसलों पर चर्चा पूरी हो चुकी है। सूत्रों की मानें तो भाजपा को ओर से दो उपमुख्यमंत्री होंगे, दोनों नए और यंग चेहरे होंगे। वहीं महागठबंधन की सरकार से इस्तीफा देने से पहले नीतीश कुमार की कैबिनेट में बड़ा फैसला हुआ है।

Nitish Kumar Vs Tejashwi Yadav

नीतीश ने फिर तेजस्वी को दिया झटका।

सरकार ने अधिकारियों को दिया बड़ा निर्देश

नीतीश कैबिनेट में राष्ट्रीय जनता दल के कोटे से बने मंत्री का कोई भी आदेश तत्काल ना भेजा जाए। इस मामले में सरकार ने सभी बड़े अधिकारियों को निर्देश दिया है कि राष्ट्रीय जनता दल के कोटे से जो नीतीश कैबिनेट में मंत्री हैं उनके फाइल पर किसी भी तरह का कोई आदेश ना हो और ना ही आदेश निर्गत हो।

End of Feed