बिहार : बिना वैध टिकट वाले यात्रियों को रेलवे स्टेशन में प्रवेश की इजाजत नहीं, दिल्ली हादसे से लिया सबक

महाकुंभ मेले के कारण पटना, दानापुर, आरा, गया, सासाराम, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी और दरभंगा सहित बिहार के कई रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की अचानक बढ़ती संख्या ने रेलवे के लिए चुनौती खड़ी कर दी है।

Bihar News: प्रयागराज में महाकुंभ मेले के कारण बिहार के ज्यादातर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए रेलवे ने सोमवार को घोषणा की कि रेलवे स्टेशन में उन लोगों के प्रवेश पर रोक लगाई जा रही है, जिनके पास वैध यात्रा टिकट नहीं है। पूर्व मध्य रेलवे (ईसीआर) के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (सीपीआरओ) सरस्वती चंद्रा ने कहा, ईसीआर के अधिकार क्षेत्र में आने वाले रेलवे स्टेशन पर भीड़ के उचित प्रबंधन के लिए रेलवे ने पर्याप्त इंतजाम किए हैं। रेलवे महाकुंभ मेले के दौरान यात्रियों के लिए सुगम यात्रा सुनिश्चित करने को लेकर प्रतिबद्ध है और अपेक्षित भीड़ को प्रबंधित करने के वास्ते विस्तृत व्यवस्था की गई है। ईसीआर के अधिकार क्षेत्र में आने वाले सभी रेलवे स्टेशन पर वैध टिकट नहीं रखने वाले यात्रियों के प्रवेश पर रोक लगाई जा रही है।

Train kashi

रेलवे स्टेशनो पर उमड़ रही भीड़

ईसीआर अधिकारी निषेधाज्ञा लागू करने के लिए स्थानीय जिला प्रशासन और पुलिस की सहायता भी ले रहे हैं। पटना के जिलाधिकारी चंद्रशेखर सिंह ने बताया, रेलवे अधिकारियों की सहायता करने और बिना वैध टिकट यात्रा करने वाले लोगों सहित भीड़ का उचित प्रबंधन के लिए राज्य की राजधानी के कई स्टेशनों पर सुरक्षा बलों की तैनाती की जा रही है। उन्होंने कहा कि हम महाकुंभ में जाने वाले यात्रियों से भी अनुरोध करते हैं कि वे प्रयागराज की अपनी योजनाओं को अंतिम रूप देने में लचीला रहें। जिलाधिकारी ने कहा कि भीड़भाड़ वाले समय में प्रयागराज जाने से बचना चाहिए।

End of Feed