Bihar News: 'अब बख्शे नहीं जाएंगे अपराधी', CM नीतीश के सख्त निर्देश के बाद एक्शन मोड में बिहार पुलिस

Crime in Bihar: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सख्त निर्देश के बाद अपराधियों के खिलाफ पुलिस का शिकंजा तेज कर दिया गया है, इस साल कुल 227 अपराधियों को धर दबोचा गया है, जिसमें 29 इनामी बदमाश भी शामिल हैं।

Criminals in Bihar: बिहार में अब अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं बची है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सख्त निर्देश के बाद पुलिस अपराध के खिलाफ एक्शन मोड में आ चुकी है। बीते कुछ दिनों में राज्य के विभिन्न हिस्सों में पुलिस ने कई कुख्यात बदमाशों का एनकाउंटर किया है, वहीं दर्जनों को गिरफ्तार भी किया गया है। इसी साल जनवरी महीने में एसटीएफ की टीम ने 50-50 हजार के दो कुख्यात अपराधियों को मार गिराया। आठ नक्सलियों को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

NITISH KUMAR

बिहार सीएम नीतीश कुमार के सख्त निर्देश

इसके अलावा अब तक कुल 227 अपराधियों को धर दबोचा गया है, जिसमें 29 इनामी बदमाश भी शामिल हैं। राज्य की पुलिस अब साफ कर चुकी है कि जो कानून तोड़ेगा, उसे बख्शा नहीं जाएगा।

End of Feed