कौन होगा बिहार का नया सीएम? शिवराज सिंह करेंगे चुनाव; बनाए गए पर्यवेक्षक

Bihar New CM: बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां बढ़ी हुई हैं। इस बीच, शिवराज सिंह चौहान को बिहार में विधायक दल का नेता चुनने के लिए पर्यवेक्षक बनाया गया है।

Bihar New CM: बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर तैयारियां तेज हैं। सीएम हाउस में इस बाबत आज भाजपा और जदयू के विधायकों की बैठक भी बुलाई गई है। इससे पहले, केंद्रीय मंत्री और मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान को पर्यवेक्षक बनाया गया है। उन्हें बतौर पर्यवेक्षक बिहार में विधायक दल के नेता को चुनने की जिम्मेदारी दी गई है।

शिवराज सिंह चौहान को बनाया गया पर्यवेक्षक

शिवराज सिंह चौहान को बनाया गया पर्यवेक्षक

बिहार के मुख्यमंत्री और जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने 10 अप्रैल को राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली है, जिसके बाद वे सीएम पद छोड़ने वाले हैं।

End of Feed