देश

राहुल गांधी का बयान सुनकर मेरे हाथों से 250 रुपये की दूध की बाल्टी गिर गई, अजीबोगरीब मामला लेकर कोर्ट पहुंचा बिहार का शख्स

शिकायतकर्ता मुकेश चौधरी ने स्थानीय अदालत में दर्ज कराया है और उसने दावा किया कि पिछले सप्ताह राहुल गांधी की ओर से इंडियन स्टेट के खिलाफ लड़ाई वाली टिप्पणी सुनकर उसे झटका लगा है।

Image

राहुल गांधी के खिलाफ कोर्ट पहुंचा शख्स

Photo : PTI

Bihar man moves court against Rahul Gandhi- बिहार के समस्तीपुर जिले के एक व्यक्ति ने स्थानीय अदालत में एक मुकदमा दर्ज कराया है, जिसमें आरोप लगाया गया है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी की वजह से उसकी दूध की एक बाल्टी गिर गयी, जिसके कारण उसे 250 रुपये का नुकसान हुआ। यह अजीबोगरीब मुकदमा समस्तीपुर जिला निवासी एवं शिकायतकर्ता मुकेश चौधरी ने स्थानीय अदालत में दर्ज कराया है और उसने दावा किया कि पिछले सप्ताह राहुल गांधी की ओर से इंडियन स्टेट के खिलाफ लड़ाई वाली टिप्पणी सुनकर उसे झटका लगा है।

मेरी बाल्टी मेरे हाथ से फिसल गई...

चौधरी ने आरोप लगाया, मैं इतने सदमे में था कि 50 रुपये प्रति लीटर की कीमत वाली पांच लीटर दूध से भरी मेरी बाल्टी मेरे हाथ से फिसल गई। राहुल गांधी देश की संप्रभुता को खतरे में डाल रहे थे।

जिले के सोनूपुर गांव के निवासी ने मीडिया को रोसडा अनुमंडल व्यवहार न्यायालय में दायर की गई अपनी याचिका की एक प्रति भी दिखाई, जिसमें गांधी पर राजद्रोह सहित भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा चलाने की मांग की गई है। यह पता नहीं चल पाया है कि अदालत ने याचिका स्वीकार की है या नहीं।

क्या कहा था राहुल ने

राहुल गांधी ने दिल्ली के इंदिरा भवन स्थित कांग्रेस मुख्यालय में 15 जनवरी को पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा था कि भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने देश की सभी संस्थाओं पर नियंत्रण स्थापित कर लिया है, इसलिए अब कांग्रेस की लड़ाई सिर्फ भाजपा और आरएसएस के खिलाफ नहीं बल्कि 'इंडियन स्टेट' के खिलाफ भी है।

Amit Mandal
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article