बिहार जेल में कैदी का अजब कारनामा, अधिकारियों के डर से निगल गया मोबाइल फोन, पहुंचा अस्पताल

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Feb 20, 2023, 02:14 PM IST

बिहार की जेलों में सुरक्षा अधिकारियों की साख पर सवाल खड़ा हो गया है। मार्च 2021 में राज्य भर की जेलों में की गई छापेमारी के दौरान लगभग 35 सेलफोन, सात सिम कार्ड और 17 सेलफोन चार्जर जब्त किए गए थे।

बिहार के गोपालगंज जिला जेल में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां एक कैदी ने निरीक्षण के दौरान एक मोबाइल फोन निगल लिया। कैदी को डर था कि कहीं जेल अधिकारी उसका मोबाइल न जब्त कर लें। शनिवार को जेल निरीक्षण के दौरान कैदी कैसर अली ने फोन निगल लिया। हालांकि मामला रविवार को तब सामने आया जब उसके पेट में तेज दर्द हुआ। गोपालगंज जेल अधीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि कैदी ने जेल अधिकारियों को इसकी जानकारी दी और पूरे मामले के बारे में बताया। उसे तुरंत गोपालगंज जिला अस्पताल ले जाया गया।

Bihar prisoner swallows phone

जेल निरीक्षण के दौरान कैदी कैसर अली ने फोन निगल लिया

कैदी के पेट में मौजूद है मोबाइल फोन

अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड के डॉक्टर सलाम सिद्दीकी ने कहा कि कैदी को पेट दर्द के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनके पेट का एक्स-रे लिया गया और जांच के दौरान उसेक पेट में कुछ चीज दिखाई दे रही थी। इसकी गहनता से जांच करने की जरूरत है। अस्पताल द्वारा एक मेडिकल बोर्ड का गठन किया गया है और कैसर को आगे के इलाज के लिए पटना मेडिकल कॉलेज और अस्पताल रेफर कर दिया गया है। उसके पेट में मौजूद मोबाइल फोन को पटना मेडिकल कॉलेज में हटाया जाएगा।

End of Feed