देश

बिहार : रेल यात्रियों को बड़ी सौगात! किऊल-झाझा के बीच तीसरी रेल लाइन के निर्माण को मिली मंजूरी

X पर अपने ट्वीट में सम्राट चौधरी ने कहा कि 'मुझे यह बताते हुए प्रसन्नता हो रही है कि केंद्र सरकार ने किऊल-झाझा के मध्य तीसरी रेल लाइन के निर्माण कार्य को स्वीकृति दी है। यह परियोजना 961.71 करोड़ रुपये की लागत से पूरी होगी। इसके लिए वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के प्रति आभार प्रकट करते हैं।

Image

बिहार में बनेगी नई रेलवे लाइन।

Photo : PTI

Bihar New rail line: बिहार के लिए अच्छी खबर है। किऊल-झाझा के मध्य तीसरी रेल लाइन के निर्माण कार्य को सरकार ने मंजूरी दे दी है। यह परियोजना 961.71 करोड़ रुपये की लागत से पूरी होगी। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इस नई रेल लाइन के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि बिहार में रेल अवसंरचना को नई मजबूती प्रदान करेगी, यातायात सुगम होगा, उद्योग एवं व्यापार को गति मिलेगी तथा राज्य की आर्थिक प्रगति को नया आयाम मिलेगा। बिहार सीएम ने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार जताया है।

961.71 करोड़ रुपये की लागत से पूरी होगी परियोजना

X पर अपने ट्वीट में सम्राट चौधरी ने कहा कि 'मुझे यह बताते हुए प्रसन्नता हो रही है कि केंद्र सरकार ने किऊल-झाझा के मध्य तीसरी रेल लाइन के निर्माण कार्य को स्वीकृति दी है। यह परियोजना 961.71 करोड़ रुपये की लागत से पूरी होगी। इसके लिए वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के प्रति आभार प्रकट करते हैं।

उन्होंने आगे कहा, 'यह महत्वपूर्ण परियोजना बिहार में रेल अवसंरचना को नई मजबूती प्रदान करेगी, यातायात सुगम होगा, उद्योग एवं व्यापार को गति मिलेगी तथा राज्य की आर्थिक प्रगति को नया आयाम मिलेगा। डबल इंजन सरकार में बिहार निरंतर विकास के पथ पर अग्रसर है।'

देश के सबसे व्यस्त रेल मार्गों में शामिल

रेलवे अधिकारियों के अनुसार किऊल-झाझा रेलखंड देश के सबसे व्यस्त रेल मार्गों में शामिल है। यह रूट बिहार को दिल्ली और हावड़ा जैसे बड़े शहरों से जोड़ता है। तीसरी रेल लाइन बनने के बाद ट्रेनों का दबाव कम होगा और परिचालन अधिक सुचारु तरीके से हो सकेगा। इससे यात्रियों को ट्रेनों की लेटलतीफी और जाम जैसी समस्याओं से राहत मिलने की उम्मीद है। विशेषज्ञों का मानना है कि इससे बिहार के औद्योगिक क्षेत्रों और व्यापारिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी। इससे यात्रियों को भी राहत मिलेगी।

Alok Rao
आलोक कुमार राव author

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारो... और देखें

End of Article