Purnia Airport: बिहार को एक और नए एयरपोर्ट की सौगात, पूर्णिया एयरपोर्ट पर टर्मिनल निर्माण को AAI ने दी मंजूरी

Purnia Airport: अब सीमांचल से भी भर सकेंगे उड़ान, पूर्णिया एयरपोर्ट पर टर्मिनल निर्माण को एएआई ने मंजूरी दे दी है, चार महीने में टर्मिनल बनकर तैयार हो जाएगा।

Purnia Airport: विकसित बिहार के विजन के साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा हर जिले में पहुंच रही है। प्रगति यात्रा के तीसरे चरण में मुख्यमंत्री ने पूर्णिया का दौरा किया था। अपने दौरे के दौरान मुख्यमंत्री ने ना केवल 581 करोड़ रुपये की विभिन्न योजनाओं की घोषणा की थी बल्कि पूर्णिया एयरपोर्ट के विकास कार्य की भी समीक्षा की थी। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए थे। जिसके बाद अब भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) ने टर्मिनल बिल्डिंग के निर्माण को मंजूरी दे दी है। यानी जल्द ही बिहार को एक और नए एयरपोर्ट की सौगात मिलने जा रही है।

Purnia Airport

पूर्णिया एयरपोर्ट पर टर्मिनल निर्माण को एएआई ने मंजूरी

23 प्रतिशत कम लागत पर होगा निर्माण

एएआई द्वारा जारी टेंडर के तहत कुल ₹33.99 करोड़ की लागत से इस टर्मिनल भवन का निर्माण किया जाएगा। यह राशि अनुमानित लागत ₹44.15 करोड़ से 23 प्रतिशत कम है। टेंडर प्रक्रिया के तहत पहली बोली 12 सितंबर और दूसरी बोली 27 सितंबर को खोली गई थी। अब फाइनल एजेंसी के चयन की प्रक्रिया अंतिम चरण में है, जिसके बाद कार्य प्रारंभ हो जाएगा।

End of Feed