बिहार में फ्लोर टेस्ट से पहले होगा बड़ा गेम! JDU की मीटिंग में नहीं पहुंचे 4 विधायक, मोबाइल भी स्विच ऑफ

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 11, 2024, 07:56 PM IST

Bihar Politics: जदयू सरकार के चार विधायक बीमा भारती, सुदर्शन, दिलीप राय और रिंकू सिंह बैठक में नहीं पहुंचे हैं। इसके अलावा इन सभी के फोन भी स्विच ऑफ आ रहे हैं। फ्लोर टेस्ट से पहले विधायकों की गैरमौजूदगी ने नीतीश खेमे की टेंशन बढ़ा दी है।

Bihar Politics: बिहार में सोमवार को बजट सत्र के दौरान होने वाले फ्लोर टेस्ट से पहले सियासी माहौल एक बार फिर से गर्म हो गया है। अटकलें हैं कि फ्लोर टेस्ट के दौरान बड़ा खेल हो सकता है। नीतीश सरकार के शक्ति परीक्षण से पहले आरजेडी और जेडीयू अपने-अपने विधायकों को एकजुट करने के दावे कर रहे हैं। इस बीच खबर है कि जेडीयू के चार विधायक पार्टी आलाकमान के संपर्क में नहीं हैं।

Nitish Kumar

नीतीश खेमे के 4 विधायकों के फोन स्विच ऑफ

दरअसल, कल होने वाले फ्लोर टेस्ट से पहले जदयू अध्यक्ष व बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जदयू विधायकों की बैठक बुलाई है। यह बैठक पार्टी नेता और राज्य मंत्री विजय कुमार चौधरी के आवास पर चल रही है। सूत्रों के मुताबिक, इस बैठक में जदयू के 45 के 45 विधायक नहीं पहुंचे हैं। 4 विधायक नदारद हैं और उनके फोन भी स्विच ऑफ बताए जा रहे हैं।

End of Feed