देश

Bihar Election: भाजपा ने धर्मेंद्र प्रधान को बनाया चुनाव प्रभारी, इन दो नेताओं को मिली सह-प्रभारी की जिम्मेदारी; देखें लिस्ट

भाजपा ने धर्मेंद्र प्रधान को बिहार चुनाव प्रभारी नियुक्त किया है। इसके अलावा पार्टी के सीआर पाटिल और केशव प्रसाद मौर्य को सह-प्रभारी नियुक्त किया गया। बता दें कि अभी तक बिहार चुनाव की तारीखों का ऐलान नहीं हुआ है। चुनाव आयोग के मुताबिक, अक्टूबर के अंत या नवंबर महीने में चुनाव होना है।

Image

भाजपा ने धर्मेंद्र प्रधान को बिहार चुनाव प्रभारी नियुक्त किया है। (फोटो सोर्स: पीटीआई)

Photo : PTI

Bihar Election: भाजपा ने धर्मेंद्र प्रधान को बिहार चुनाव प्रभारी नियुक्त किया है। इसके अलावा पार्टी के सीआर पाटिल और केशव प्रसाद मौर्य को सह-प्रभारी नियुक्त किया गया। बता दें कि अभी तक बिहार चुनाव की तारीखों का ऐलान नहीं हुआ है।

चुनाव आयोग सूत्रों के अनुसार आयोग 6 अक्टूबर के आसपास बिहार में चुनाव की तारीखों का ऐलान कर सकती है। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार 6 अक्टूबर के बाद बिहार जाएंगे। मुख्य चुनाव आयुक्त के बिहार आने से पहले राज्य में ट्रांसफर-पोस्टिंग की प्रक्रिया पूरी करने को कहा गया है.

बता दें कि बिहार में कुल 243 विधानसभा सीटें हैं और मुख्य राजनीतिक दलों में RJD, JDU, BJP, कांग्रेस और LJP शामिल हैं। चुनाव में दो बड़े गठबंधन नजर आएंगे – महागठबंधन (RJD, कांग्रेस और सहयोगी दल) और एनडीए (JDU, BJP और अन्य सहयोगी दल)।

एनडीए और महगठबंधन में सीधी टक्कर

बिहार में विधानसभा चुनाव के लिए भले ही तारीखों का ऐलान न हुआ हो, तमाम दलों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। मुख्य मुकाबला बीजेपी नेतृत्व वाले एनडीए और महागठबंधन के बीच है। इस बार चुनाव में एसआईआर एक बड़ा मुद्दा बनकर सामने आया है जिसका असर प्रचार, मतदान और नतीजों पर भी दिखेगा। सभी राजनीतिक दलों ने कमर कस ली है और जमीन पर उतर कर चुनाव प्रचार भी शुरू कर दिया है।

एक तरफ जहां इंडिया ब्लॉक ने वोटर अधिकार यात्रा निकालकर चुनावी बिगुल फूंका है, वहीं बीजेपी के वरिष्ठ नेता अमित शाह भी लगातार बिहार का दौरा कर तैयारियों को पुख्ता कर रहे हैं। इसी कड़ी में धर्मेंद्र प्रधान सहित अन्य नेताओं को अहम जिम्मेदारी सौंपी है।

महागठबंधन ने जारी किया स्पेशल मेनिफेस्टो

बात करें बिहार की तो राज्य में महागठबंधन और एनडीए की सीधी टक्कर है। बुधवार को महागठबंधन ने अतिपिछड़ा के लिए न्याय संकल्प स्पेशल मेनिफेस्टो जारी किया है। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और राजद नेता तेजस्वी यादव सहित कई विपक्षी नेताओं ने ने मेनिफेस्टो के पहले भाग का ऐलान किया है।

विपक्ष ने दावा किया है कि सरकार बनने के बाद अतिपिछड़ा वर्ग के लिए पंचायत तथा नगर निकाय में वर्तमान 20% आरक्षण को बढ़ाकर 30% किया जाएगा। आबादी के अनुपात में आरक्षण की 50% की सीमा को बढ़ाने हेतु, विधान मंडल पारित कानून को संविधान की नौवीं अनुसूची में शामिल करने के लिए केंद्र सरकार को भेजा जाएगा।

भूपेंद्र यादव संभालेंगे बंगाल की जिम्मेदारी

वहीं, पार्टी ने भाजपा नेता भूपेंद्र यादव को पश्चिम बंगाल के लिए पार्टी का चुनाव प्रभारी नियुक्त किया गया; बिप्लब कुमार देब सह-प्रभारी नियुक्त किए गए।

Piyush Kumar
पीयूष कुमारauthor

पीयूष कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर Senior Copy Editor के रूप में कार्यरत हैं। देश-दुनिया की हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है और इन घटनाओं को सटीक, सरल और असरदार अंदाज में खबरों की भाषा देना उनकी सबसे बड़ी ताकत है। ब्रेकिंग न्यूज की रफ्तार हो या किसी जटिल मुद्दे को आसान बनाकर समझाने वाले एक्सप्लेनर—पीयूष दोनों में बराबर दक्षता रखते हैं। न्यूज जजमेंट, फैक्ट-बेस्ड राइटिंग और एंड-टू-एंड कॉपी प्रोडक्शन पर इनकी पकड़ मजबूत है और अबतक 4,000 से अधिक स्टोरी लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article